सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: बड़े मियां छोटे मियां से पहले अक्षय की इन मल्टीस्टारर फिल्मों ने बजाया था डंका, क्या आपने देखा?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Multistarrer Movies Box Office Report Housefull Welcome Bhagam Bhag Hera Pheri
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर एक्शन थ्रिलर 'बड़े मियां छोटे मियां' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने दो दिन में ही 50 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है।  'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय और टाइगर के साथ-साथ फिल्म में  पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आ रही हैं। अक्षय कुमार इससे पहले भी कई मल्टी स्टारर फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। चलिए आपकों इन फिल्मों के बारे में बताते हैं। 

Akshay Kumar Multistarrer Movies Box Office Report Housefull Welcome Bhagam Bhag Hera Pheri
भागम भाग - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में पहला नाम 'भागम भाग' का है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा गोविंदा और परेश रावल मुख्य किरदार मे नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ और अरबाज खान भी नजर आए थे। यह फिल्म साल 22 दिसम्बर 2006 में रिलीज हुई थी। 

Akshay Kumar Multistarrer Movies Box Office Report Housefull Welcome Bhagam Bhag Hera Pheri
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया

लिस्ट में अगला नाम साल 2000 में फिल्म 'हेरा फेरी' का है। इस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, सुनील शेट्टी और परेश रावल नजर आए थे। फिल्म की सफलता के इसका सीक्वल भी बनाया गया, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Multistarrer Movies Box Office Report Housefull Welcome Bhagam Bhag Hera Pheri
हाउसफुल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस की 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी भी इस सूची में शामिल है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म का पहला पार्ट साल 2012 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद इस फिल्म के चार भाग रिलीज हो चुके हैं और फिल्म का पांचवा भाग भी जल्द आने वाला है। हाउसफुल में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, लारा दत्ता, दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद हर अगले भाग में अक्षय और रितेश के अलावा कई टॉप सितारें अहम भूमिका में नजर आए। 
Jailer 2: रजनीकांत की 'जेलर' के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट, फिल्म की कहानी फाइनल, 'हुकुम' होगा अगले भाग का नाम!

विज्ञापन
Akshay Kumar Multistarrer Movies Box Office Report Housefull Welcome Bhagam Bhag Hera Pheri
वेलकम टू द जंगल - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' भी इस सूची का हिस्सा है, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, कैटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अनिल कपूर समेत कई शानदार कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब इसके तीसरे भाग की तैयारी जोरो पर है।
Maidaan: बॉलीवुड को पसंद आ रही है अजय की 'मैदान', करण, जावेद अख्तर के बाद शाहिद ने की तारीफ, कही यह बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed