फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebrity First vote: अक्षय कुमार, राशा थड़ानी ने डाला पहला वोट, मनोरंजन जगत के नामी लोग पहुंचे मतदान केंद्र

Wed, 20 Nov 2024 04:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 20 Nov 2024 04:32 PM IST
सार

इस समय महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। आम से लेकर खास लोग तक वोट डालने आ रहे हैं। इस बीच कुछ बॉलीवुड और टीवी की दुनिया से जुड़े ऐसे लोग भी हैं जो आज अपना पहला वोट डाल रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Akshay Kumar Rasha Thadani Cast Their First Vote Kareena Kapoor Saif Ali Khan Also cast vote
अक्षय कुमार-राशा थड़ानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar, @rashathadani

इस समय पूरा महाराष्ट्र और बॉलीवुड वोट करने में व्यस्त है। सभी लोग अपने अपने घरों से निकलकर पोलिंग स्टेशन पर पहुंच रहे हैं और जोश के साथ वोट डाल रहे हैं। साथ ही दूसरे लोगों को भी वोट करने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं। मनोरंजन जगत के कुछ सितारे और लोग तो ऐसे भी हैं, जो महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अपना पहला वोट डाल रहे हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ खास लोगों के बारे में। 

Akshay Kumar Rasha Thadani Cast Their First Vote Kareena Kapoor Saif Ali Khan Also cast vote
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार 
अक्षय कुमार वोट डालने को लेकर बहुत ही उत्साहित नजर आए। दरअसलए भारतीय नागरिकता मिलने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में उनका यह पहला वोट है। अक्षय सुबह सुबह ही वोट डालने मतदान केंद्र पर आ गए। उन्होंने वोट डाला और लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पोलिंग स्टेशन पर वोट डालने आए हुए लोगों से भी अक्षय कुमार ने काफी देर तक बात की।

Akshay Kumar Rasha Thadani Cast Their First Vote Kareena Kapoor Saif Ali Khan Also cast vote
रवीना टंडन-राशा थड़ानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashathadani

राशा थड़ानी  
रवीना टंडन अपना वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंची उनके साथ बेटी राशा थड़ानी भी दिखीं। राशा काफी खुश नजर आईं। दरअसल राशा ने पहली बार वोट डाला है। वोट डालने के बाद रवीना और राशा ने पैपराजी को फोटो पोज भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Rasha Thadani Cast Their First Vote Kareena Kapoor Saif Ali Khan Also cast vote
दिशा परमार - फोटो : इंस्टाग्राम

दिशा परमार 
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री और गायक सिंगर वैद्य की पत्नी दिशा परमार भी वोट डालने पहुंची। वह अपने पति राहुल वैद्य के साथ वोट डालने पहुंचीं। जब दोनों वोट डालकर बाहर आए तो उन्होंने मीडिया के जरिए लोगों को संदेश दिया कि वोट डालने के लिए घर से बाहर आए। साथ ही राहुल ने यह भी बताया कि दिशा परमार का महाराष्ट्र में यह पहला वोट है। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Rasha Thadani Cast Their First Vote Kareena Kapoor Saif Ali Khan Also cast vote
सैफ अली खान- करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

नामी सितारे भी पहुंचे वोट डालने
कुछ मनोरंजन जगत के लोगों ने पहली बार वोट डाला है। वहीं कई और कलाकार भी हैं जो हर बार चुनावों में वोट डालते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए हो रही वोटिंग में भी वोट डालने के लिए कई नामी सितारे भी आए। इसमें करीना कपूर खान अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान के साथ पहुंची। माधुरी दीक्षित ने भी अपना वोट डाला। टीवी अभिनेता करण वीर तो मतदान केंद्र पर पानी की बोतलें लेकर पहुंचे वोट डालने वाले लोगों को उन्होंने पानी की बोतलें बांटी हैं। इसके बाद करण वीर ने अपना वोट डाला। कुछ देर पहले ही रणबीर कपूर भी वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed