Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
akshay kumar Taapsee Pannu film Khel Khel Mein will be releasing on 15 August 2024 hits the theatres
{"_id":"6669cb116049f78be0099dea","slug":"akshay-kumar-taapsee-pannu-film-khel-khel-mein-will-be-releasing-on-15-august-2024-hits-the-theatres-2024-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khel Khel Mein: अक्षय, अल्लू और जॉन तीनों में होगा जबरदस्त खेल, 15 अगस्त को मैदान में उतरेगी एक और फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Khel Khel Mein: अक्षय, अल्लू और जॉन तीनों में होगा जबरदस्त खेल, 15 अगस्त को मैदान में उतरेगी एक और फिल्म
बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स दीवाली से लेकर रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस पर अपनी फिल्मों को रिलीज करने की ख्वाहिश रखते हैं। इस साल का स्वतंत्रता दिवस सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2024 में 15 अगस्त के दिन तीन बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आइए जानते हैं इस साल कौन तीन बड़े स्टार्स स्वतंत्रता दिवस पर अपनी फिल्मों को लेकर आ रहे हैं--
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
'खेल खेल में' साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तापसी पन्नू, फरदीन खान और वाणी कपूर नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार की यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। पहले इस फिल्म की रिलीज की तारीख सितंबर 2024 बताई जा रह थी। वहीं अब खबरों की मानें तो यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
3 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' जिस दिन रिलीज हो रही है उसी दिन दो और बड़ी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है। सूत्रों की मानें तो 15 अगस्त को जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' भी रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' भी रिलीज के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की यह फिल्म भी इस साल स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अपने रिलीज से पहले ही इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने कई रिकार्ड्स बना लिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पुष्पा 2 खेल खेल में वेदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस साल स्वतंत्रता दिवस पर कॉमेडी से लेकर एक्शन और रोमांस का तड़का लगने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि किसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब होती है। अक्षय कुमार से लेकर जॉन अब्राहम और अल्लू अर्जुन तीनों अपनी बेहतरीन फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।