फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: लगातार फ्लॉप के बावजूद भी नहीं उठा अक्षय से निर्माताओं का भरोसा, कई फिल्मों में आएंगे नजर

Sun, 08 Sep 2024 12:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 08 Sep 2024 12:47 PM IST
सार

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट और मेहनती अभिनेताओं में से एक हैं। अक्षय हर साल लगातार कई फिल्में करते हैं, चाहें फिर वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चले या फिर ना चले, क्योंकि उनका मानना है कि वह फिल्म करते रहेंगे क्योंकि उनके प्रशंसकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अक्षय की इस साल कई फिल्मों में नजर आए, जिनमें सरफिरा, बड़े मियां छोटे मियां और हाल ही में रिलीज हुई खेल खेल में शामिल हैं, लेकिन अफसोस की बात की उनकी कोई फिल्म भी इस साल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन अक्षय के प्रशंसकों को निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अक्षय जल्द ही कई और फिल्मों में एक्शन और कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Upcoming Films After Flop Movies Houseful 5 Welcome to The Jungle Sky Force
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

'हॉउसफुल 5' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
सबसे पहले बात करते हैं अक्षय कुमार की आगामी बहुचर्चित कॉमेडी फिल्म 'हॉउसफुल 5' की। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर की थी। इस फिल्म में अक्षय एक बार फिर से कॉमेडी का जबर्दस्त तड़का लगाते नजर आएंगे, जैसा कि इस फिल्म के पहले सभी पार्ट्स में आपने देखा होगा। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। इस बार इस फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ फरदीन खान भी नजर आएंगे। लेकिन सूत्रों की मानें तो फिल्म में  फीमेल लीड में जैकलीन फर्नांडिस नजर आ सकती हैं।
 
Akshay Kumar Upcoming Films After Flop Movies Houseful 5 Welcome to The Jungle Sky Force
‘वेलकम टू द जंगल’ - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की मोस्ट अवेटेड तीसरी इंस्टॉलमेंट ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। यह हर बार की तरह की मल्टी स्टारर फिल्म है। इस फिल्म के पहले पोस्टर रिलीज के बाद से ही फैंस इसे जुड़े हर अपडेट जानने के लिए काफी बेसब्र रहते हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर फैंस को काफी उम्मीदें हैं। 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय के अलावा टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता और रवीना दंडन के अलावा भी कई कलाकार नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Upcoming Films After Flop Movies Houseful 5 Welcome to The Jungle Sky Force
अक्षय की आने वाली फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी में भी अक्षय नजर आ सकते हैं। अक्षय ने हाल ही में एक नया हॉरर फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसके बारे में पूरा खुलासा उनके आने वाले जन्मदिन के दिन होगा। 9 सितंबर को अक्षय कुमार अपना 57वां जन्मदिन मनाएंगे। जैसा की इन दिनों ट्रेंड है कि स्टार के जन्मदिन पर ही फिल्म निर्माता तोहफे के रूप में उनकी आगामी फिल्म का पोस्टर साझा करते हैं। ऐसा ही कुछ अक्षय कुमार की आगामी हॉरर फिल्म को लेकर होगा। बहरहाल, फिल्म का मोशन टीजर साझा किया गया है। एक्टर ने अभी तक अपनी फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया है। अक्षय के प्रशंसकों को इस फिल्म से उम्मीद है कि वह उनके जन्मदिन पर फिल्म का नाम और टीजर या फिर अक्षय का शानदार लुक देख सकेंगे।
 
विज्ञापन
Akshay Kumar Upcoming Films After Flop Movies Houseful 5 Welcome to The Jungle Sky Force
स्काई फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'हेरा फेरी 3' में भी अक्षय नजर आएंगे। इस फिल्म हर बार की तरह भरपूर कॉमेडी देखने को मिलेगी। फिल्म में अक्षय के अलावा कई सेलेब्स के होने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा अक्षय फिल्म 'स्काई फोर्स' में नजर आएंगे।
Jigra Teaser Out: जिगरा का जबर्दस्त टीजर हुआ रिलीज, वेदांग को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करती दिखीं आलिया भट्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed