फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: आलिया भट्ट की ब्रांड वैल्यू को करारा झटका, ‘जिगरा’ के फ्लॉप होने के दिखने लगे साइड इफेक्ट्स

Tue, 22 Oct 2024 05:52 PM IST
अंजू बाजपेई अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 22 Oct 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Upcoming Movies Alpha Love and War Brahmastra 2 Inshallah
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘कलंक’ के बाद से एक ब्लॉकबस्टर सुपरहिट फिल्म का इंतजार कर रही आलिया भट्ट के लिए उनकी ताजातरीन फिल्म ‘जिगरा’ करारा झटका साबित हुई है। ब्रांड बाजार में अपनी स्थिति सुधारने के लिए अब उनके पास लंबे समय तक कोई दूसरी फिल्म भी नहीं है। इन दिनों उनकी सिर्फ एक फिल्म ‘अल्फा’ ही निर्माणाधीन है और इसकी रिलीज अगले साल के आखिर में होने वाली है। उनकी तीन-चार फिल्में लंबे समय से चर्चा में हैं, लेकिन इनमें से किसी की भी शूटिंग हाल फिलहाल शुरू होती नहीं दिख रही है।

Alia Bhatt Upcoming Movies Alpha Love and War Brahmastra 2 Inshallah
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

साल 2019 तक आलिया भट्ट का करियर शानदार रफ्तार में चला। ‘उड़ता पंजाब’, ‘डियर जिंदगी’, ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’, ‘राजी’ और ‘गली बॉय’ जैसी पांच बैक टू  बैक हिट फिल्में देकर आलिया ने अपनी पोजीशन हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन की कुर्सी पर पक्की की ही थी कि धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘कलंक’ ने उनकी इस रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। उसके बाद से लगातार आलिया संघर्ष कर रही हैं। ‘कलंक’ के बाद इस बीच आलिया ने ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी धर्मा प्रोडक्शंस की दो और फिल्मों  में काम किया और इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर फिल्म ‘जिगरा’ की तरह ही खूब चर्चाएं होती रहीं।

Alia Bhatt Upcoming Movies Alpha Love and War Brahmastra 2 Inshallah
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

इस बीच उनकी फिल्म ‘सड़क 2’ सुपरफ्लॉप रही। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ किसी तरह निर्माता जयंती लाल गडा के आर्थिक सहयोग से सिनेमाघरों तक पहुंची और टिकट खिड़की पर औसत कारोबार ही कर सकी। उनकी दो फिल्में सीधे ओटीटी पर प्रसारित हुई, जिसमें फिल्म ‘डार्लिंग्स’ को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। लोगों को इसमें आलिया भट्ट और शेफाली शाह का काम तो खूब पसंद आया लेकिन विजय वर्मा की मौजूदगी ने और उनके एकरस अभिनय ने फिल्म को नुकसान भी पहुंचाया। ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ कब आई और कब चली गई, लोगों को अब याद भी नहीं है। 

War 2: 40 लोगों के साथ वॉर 2 का एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगे जूनियर एनटीआर? ऋतिक भी जल्द करेंगे साथ में शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Upcoming Movies Alpha Love and War Brahmastra 2 Inshallah
आलिया भट्ट - फोटो : एक्स@DevaraMovie

एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के जरिये आलिय भट्ट ने साउथ सिनेमा में प्रवेश करने की कोशिश की है। इस फिल्म के सेट पर उनकी जूनियर एनटीआर से बनी दोस्ती ने फिल्म ‘वॉर 2’ का रास्ता खोला। आलिया और उनके करीबी निर्देशक अयान मुखर्जी के बीच जूनियर एनटीआर को लेकर जो खिचड़ी पकी, उसी से ‘अल्फा’ का भी जन्म हुआ। लेकिन, अब ‘जिगरा’ के फ्लॉप हो जाने के बाद आलिया का एक्शन अवतार ‘अल्फा’ में दर्शकों को पसंद आएगा भी या नहीं, इसे लेकर यशराज फिल्म्स में अभी से बहसें होने लगी हैं। 

Meiyazhagan OTT Release: कार्ति की 'मेयाझगन के लिए खत्म हुआ फैंस का इंतजार, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
Alia Bhatt Upcoming Movies Alpha Love and War Brahmastra 2 Inshallah
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया भट्ट ने ‘जिगरा’ से जो उम्मीदें लगा रखी थीं, वे इसी कहानी पर बनी फिल्म ‘सावि’ से निराश हुए दर्शकों के चलते पूरी नहीं हुईं। उनकी पीआर टीम ने ‘जिगरा’ को एक बढ़िया फिल्म बताने की कोशिश पूरी की लेकिन अब फिल्म के निर्देशक वासन बाला ने फिल्म के न चलने की जिम्मेदारी खुद ले ली है। उनका कहना है कि किसी फिल्म को वांछित बॉक्स ऑफिस आंकड़ों तक लाना निर्देशक की जिम्मेदार है। वासन ने अपना एक्स अकाउंट भी इसके बाद से बंद कर लिया है। आलिया की घोषित फिल्मों में ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई है। ‘इंशाअल्लाह’ को लेकर संजय लीला भंसाली के दफ्तर में चूं तक नहीं हो रही और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर काम जियो स्टूडियोज और फॉक्स स्टार स्टूडियो के बीच हुई डील पूरी होने तक रुका रहेगा।

AR Rahman: जब पत्नी के साथ छुट्टियों में भी एआर रहमान ने किया काम, दूसरे कमरे में जाकर किया म्यूजिक कंपोज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed