{"_id":"663cb72e06c2be28ab05800d","slug":"alia-bhatt-upcoming-movies-list-and-their-box-office-prediction-jigra-brahmastra-2-love-and-war-2024-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: एक्शन, रोमांस से कहीं ज्यादा एंटरटेनिंग होंगी आलिया भट्ट की ये आने वाली फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alia Bhatt: एक्शन, रोमांस से कहीं ज्यादा एंटरटेनिंग होंगी आलिया भट्ट की ये आने वाली फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 09 May 2024 05:40 PM IST
सार
कान फिल्म फेस्टिवल में लाखों दिलों पर अपने हुस्न का जादू बिखेरने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट की लगताार कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली है। आइए नजर डालते है आलिया भट्ट की आने वाली दमदार फिल्मों पर एक नजर।
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कान फिल्म फेस्टिवल में लाखों दिलों पर अपने हुस्न का जादू बिखेरने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट की लगताार कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली है। इन सभी में आलिया का रोल एक दूसरे से जूदा होगा। इन फिल्मों में आलिया एक्शन, रोमांस, इमोशन और जासूसी करती नजर आएंगी। आइए नजर डालते है आलिया भट्ट की आने वाली दमदार फिल्मों पर एक नजर।
2 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर के तले बन रही फिल्म 'जिगरा' में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना भी नजर आएंगे। अब इस फिल्म में वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आए अभिनेता जेसन शाह भी अहम रोल में नजर आएंगे। जेसन का रोल हीरामंडी में काफी पसंद किया गया है। जेसन शाह ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसके लिए वो पिछले कई महीनों से फिजिकल ट्रेनिंग ले रहे थे। रिपोर्ट की मानें तो जेसन जल्द ही फिल्म के लिए डबिंग करेंगे। वासन बाला के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जिगरा' 27 सितंबर 2024 को रिलीज होगी।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के हिट होने के बाद मेकर्स ने 'ब्रह्मास्त्र-2' की घोषणा भी कर दी थी। 'ब्रह्मास्त्र' के एक साल पूरे होने पर, अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने फिल्म के शुरुआती कॉन्सेप्ट वर्क की झलकियां दिखाते हुए लिखा, "ब्रह्मास्त्र - पार्ट 2 देव अर्ली कॉन्सेप्ट आर्ट वर्क, ब्रह्मास्त्र 2 और 3 के विजन और कहानी पर लगातार कुछ महीनों से काम कर रहा है। इस स्पेशल डे पर! टीम ब्रह्मास्त्र के लिए, हमारी इंस्पिरेशन की कुछ प्रमुख तस्वीरें शेयर करने का मन हुआ।" इस फिल्म में आगे की कहानी को दिखाया जाएगा। वैसे अप्रैल 2023 में, अयान मुखर्जी ने ऑफिशियली 'ब्रह्मास्त्र 2 और 3' की अनाउंसमेंट कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट अहम रोल में नजर आएंगी। साथ ही साथ फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। यानी की एक तरह से यह लव ट्राएंगल फिल्म होगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें लव के साथ वॉर देखने को मिलेगी। आलिया इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2025 से शुरू करेंगी। फिल्म की शूटिंग जून के आखिर तक की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के हिस्सा बनने जा रही है। आलिया भट्ट की इस फिल्म 'सुपर एजेंट' को लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। वाईआरएफ यूनिवर्स की पहली फीमेल स्पाई फिल्म में दिखने वाली हैं आलिया भट्ट। रिपोर्ट के मुताबिक आलिया ने इस एक्शन पैक्ड फिल्म की तैयारी के लिए 2 महीने का समय दिया है। फिल्म में वो सुपर सैनिक का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिलहाल वो इसके लिए एक्सपर्ट्स से ट्रेनिंग ले रही हैं। जुलाई 2024 के आखिर तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। वाईआरएफ यूनिवर्स की पहली स्पाई फिल्म का अबतक टाइटल फाइनल नहीं हुआ है। इस फिल्म की शूटिंग भारत और विदेश में की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।