फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kannappa: प्रभास ने शुरू की 'कन्नप्पा' की शूटिंग, विष्णु मांचू ने पोस्टर जारी कर बढ़ाया प्रशंसकों का उत्साह

Thu, 09 May 2024 05:00 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 09 May 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
kalki 2898 ad actor prabhas starts kannappa shooting Vishnu Manchu shares his first look poster akshay kumar
कन्नप्पा-प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म निर्माता और साउथ अभिनेता विष्णु मांचू अपनी महत्वकांक्षी परियोजना 'कन्नप्पा' फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'कन्नप्पा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। विष्णु मांचू तेजी से अपनी फिल्म पर काम कर रहे हैं। कुछ दिन पहले, निर्माताओं ने खुलासा किया कि बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। वहीं अब फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जो फिल्म के कलाकार प्रभास को लेकर है। यूं तो प्रभास के किरदार पर कई अपडेट आ चुके हैं, लेकिन अब उनकी शूटिंग के बारे में नया अपडेट सामने आया है।

kalki 2898 ad actor prabhas starts kannappa shooting Vishnu Manchu shares his first look poster akshay kumar
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म में अक्षय कुमार अपने हिस्सा के दृश्य शूट कर चुके हैं और अब बारी है प्रभास की। प्रभास अपनी आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर व्यस्त हैं। अब उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म के लिए समय निकाला और 'कन्नप्पा' के शूटिंग सेट पर पहुंच चुके हैं। जी हां, प्रभास अब 'कन्नप्पा' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इसकी घोषणा खुद विष्णु मांचू ने की है। इसके साथ ही उन्होंने प्रभास के लुक को लेकर भी फैंस के साथ बड़ी जानकारी साझा की।

kalki 2898 ad actor prabhas starts kannappa shooting Vishnu Manchu shares his first look poster akshay kumar
कन्नप्पा - फोटो : इंस्टाग्राम

विष्णु ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घोषणा की है कि पैन इंडिया स्टार प्रभास इस पौराणिक फैंटसी ड्रामा की शूटिंग में शामिल हो गए हैं। प्रभास के पैरों को प्रदर्शित करने वाले एक प्री-लुक पोस्टर का अनावरण किया गया। प्रभास के लुक की छोटी सी झलक दी गई है, जिसमें उनके पैरों की झलक है। यह प्रभास के सभी प्रशंसकों के लिए बहुत अच्छी खबर है। हालांकि, प्रभास की भूमिका के बारे में जानकारी गुप्त रखी गई है।


Sikandar: सिकंदर में एंट्री होते ही वायरल हुआ रश्मिका का पुराना वीडियो, सलमान से अभिनेत्री ने पूछा था यह सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
kalki 2898 ad actor prabhas starts kannappa shooting Vishnu Manchu shares his first look poster akshay kumar
विष्णु मांचू-अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले विष्णु ने बताया था कि अक्षय ने शूटिंग पूरी कर ली है। साथ ही उन्होंने अक्षय के साथ फिल्म में काम करने का अनुभव भी साझा किया था और अक्षय के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा की थीं। वहीं प्रभास के किरदार को लेकर खबर है कि वे फिल्म में कैमियो रोल निभाएंगे। प्रभास फिल्म में नंदी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। पहले उनके भगवान शिव की भूमिका निभाने की चर्चा थी, लेकिन वे पहले से ही 'कल्कि 2898 एडी' में इस किरदार को निभा रहे हैं तो ऐसे में वे किसी भी तरह का दोहराव नहीं चाहते हैं।
Sikandar: 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू, सलमान-रश्मिका की जोड़ी से नाखुश हुए फैंस, यूजर्स-क्या बाप-बेटी की जोड़ी है

विज्ञापन
kalki 2898 ad actor prabhas starts kannappa shooting Vishnu Manchu shares his first look poster akshay kumar
कन्नप्पा फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं और अफवाह है कि अनुष्का पार्वती की भूमिका निभाएंगी। 'कन्नप्पा' में प्रभास, मोहनलाल, शिवराज कुमार, नयनतारा, कृति सेनन, तमन्ना भाटिया, काजल अग्रवाल, आर सरथकुमार, ब्रह्मानंदम अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। इस फिल्म का निर्माण 24 फ्रेम्स फैक्ट्री कर रही है। कृति को भी फिल्म में दमदार भूमिका मिली है।
Saif Ali Khan: 'श्रीकांत' की राह पर चले सैफ अली खान, थ्रिलर फिल्म में अनोखे किरदार में नजर आएंगे अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed