{"_id":"670fb08dce178054b5023140","slug":"allu-arjun-fan-reaches-hyderabad-to-meet-him-by-cycling-from-up-overwhelmed-and-touched-actors-feet-2024-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: यूपी से साइकिल यात्रा कर हैदराबाद पहुंचा अल्लू अर्जुन का फैन, अभिनेता को देख पैरों में गिरा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Allu Arjun: यूपी से साइकिल यात्रा कर हैदराबाद पहुंचा अल्लू अर्जुन का फैन, अभिनेता को देख पैरों में गिरा
Wed, 16 Oct 2024 05:55 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन के प्रशंसक देशभर में हैं। इसका प्रमाण है कि टॉलीवुड सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए एक प्रशंसक ने उत्तर प्रदेश से हैदराबाद तक साइकिल से यात्रा की। अभिनेता को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने अपने प्रशंसक का घर में स्वागत किया। अल्लू अर्जुन से मिलकर उनका प्रशंसक इतना अभिभूत हुआ कि वह उनके पैरों में गिर पड़ा।
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अब सोशल मीडिया पर उन दोनों के बीच हुई बातचीत का दिल छू लेने वाल वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रशंसक अल्लू अर्जुन को यह बताते हुए देखा जा सकता है कि कैसे वह उनसे मिलने के लिए उत्तर प्रदेश से साइकिल चलाकर आया। प्रशंसक ने कहा, ‘मैं उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आया हूं। यह लगभग 1600 किलोमीटर दूर है।’ यह सुनकर अभिनेता दंग रह गए।
Priyanka Chopra: अपनी मराठी फिल्म 'पाणी' के प्रमोशन के लिए मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा, पैप्स को किया नमस्ते
Priyanka Chopra: अपनी मराठी फिल्म 'पाणी' के प्रमोशन के लिए मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा, पैप्स को किया नमस्ते
अल्लू अर्जुन का प्रशंसक
- फोटो : एक्स @ManobalaV
अभिनेता को जब पता चला कि उनका प्रशंसक हैदराबाद तक साइकिल से आया है तो उन्होंने अपने कर्मचारियों से प्रशंसक के लिए यात्रा व्यवस्था करने के लिए भी कहा। हालांकि, प्रशंसक ने कोई मदद लेने से इनकार कर दिया और अर्जुन के इस कदम से अभिभूत होकर उसने हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद किया और यहां तक कि उनके पैरों पर गिर पड़ा।
#Pushpa meets a fan who travelled from Uttar Pradesh to Hyderabad in cycle🚴
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) October 16, 2024
Kudos to #AlluArjun for treating his fan as a family. pic.twitter.com/zrZ8LnIXXO
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
प्रशंसक ने कहा, ‘आपसे मिल लिया, बहुत है।’ अल्लू अर्जुन ने प्रशंसक के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उसे उपहार में एक पौधा भी दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने ‘पुष्पा 2’ के प्रमोशन के लिए यूपी आने पर फैन से मिलने का वादा भी किया। खुशी से झूम रहे फैन ने अभिनेता का भव्य स्वागत करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline
अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ इस साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा: द राइज’ का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है। सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2 में फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, अनसूया भारद्वाज, प्रियामणि और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Neelam Kothari Kissing Scene: नीलम कोठारी ने इस उम्र में किया पहला ऑनस्क्रीन किस, एकदम घबरा गई थीं अभिनेत्री
Neelam Kothari Kissing Scene: नीलम कोठारी ने इस उम्र में किया पहला ऑनस्क्रीन किस, एकदम घबरा गई थीं अभिनेत्री