साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म से जुड़ी हर छोटी अपडेट जानने के लिए उत्लुक दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'पुष्पा-पुष्पा' रिलीज किया था। इस गाने को छह भाषाओं में रिलीज किया गया है। यह गाना फैंस के बीच खूब धमाल मचा रहा है। 'पुष्पा पुष्पा' नाम के गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। चंद दिनों में यह गाना छह भाषाओं में 50 मिलियन व्यूज तक पहुंचने वाला सबसे तेज गाना बन गया है।
Pushpa 2: 'पुष्पा पुष्पा' गाने ने रचा इतिहास, चंद दिनों में बटोरे इतने मिलियन व्यूज, अभी भी जारी है धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 06 May 2024 09:41 AM IST
सार
हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'पुष्पा-पुष्पा' रिलीज किया था। इस गाने को 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है। यह गाना फैंस के बीच खूब धमाल मचा रहा है। 'पुष्पा पुष्पा' नाम के गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन