Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Amitabh Bachchan got Emotional after India won the T20 World Cup 2024 Said He Did not Watch Match See Post
{"_id":"6680cea4be0a2e342504a3cf","slug":"amitabh-bachchan-got-emotional-after-india-won-the-t20-world-cup-2024-said-he-did-not-watch-match-see-post-2024-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन की आंखों में आए आंसू, बोले- हार के डर से नहीं देखा मैच","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amitabh Bachchan: भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन की आंखों में आए आंसू, बोले- हार के डर से नहीं देखा मैच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 30 Jun 2024 08:50 AM IST
सार
बिग बी ने एक्स और अपने ब्लॉग पर खुलासा किया कि जब भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती तो वह भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने जानबूझकर मैच नहीं देखा क्योंकि उनका मानना है कि जब वह मैच देखते हैं तो भारत हार जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, टीम इंडिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने टी20 विश्व कप फाइनल जीता तो लोगों की खुशी से आंखें भर आईं। इस शानदार जीत के बाद पूरा देश जश्न मना रहा है। आम लोगों से लेकर मनोरंजन जगत की हस्तियों, तक हर कोई टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहा है। भारत की जीत पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आंखे भर आईं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए खुलासा किया कि जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप फाइनल जीता तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बी ने एक्स और अपने ब्लॉग पर खुलासा किया कि जब भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती तो वह भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने जानबूझकर मैच नहीं देखा क्योंकि उनका मानना है कि जब वह मैच देखते हैं तो भारत हार जाता है। अमिताभ बच्चन ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'टी 5057- बहते आंसू... उन आंसुओं के साथ जो टीम इंडिया बहती है... विश्व चैंपियन भारत, भारत माता की जय, जय हिन्द, जय हिन्द, जय हिन्द।'
T 5057 - Tears flowing down .. in unison with those that TEAM INDIA sheds ..
WORLD CHAMPIONS INDIA 🇮🇳
भारत माता की जय 🇮🇳
जय हिन्द जय हिन्द जय हिन्द 🇮🇳
इसके साथ ही उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, 'उत्साह और भावनाएं और आशंका, सब कुछ हो गया और खत्म हो गया, टीवी नहीं देखा गया, जब मैं देखता हूं तो हम हार जाते हैं। मस्तिष्क में और कुछ नहीं आता... केवल टीम के आंसुओं के अनुरूप आंसू आते।' बिग भी कई बार ये बोल चुके हैं कि वह जब भी मैच देखते हैं तो भारत हार जाता है। इसके चलते उन्होंने इस बार टी20 विश्व कप का फाइनल नहीं देखा।
विराट कोहली को गले लगाते रोहित शर्मा
- फोटो : ICC/T20 World Cup
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया। मैच के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 प्रारूप से संन्यास की घोषणा की। विराट ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, 'यह भारत के लिए मेरा आखिरी टी20 विश्व कप था, अब अगली पीढ़ी के लिए कमान संभालने का समय आ गया है।'
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ICC
वहीं, रोहित शर्मा ने कहा, 'अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। मैंने इसके हर पल का लुत्फ उठाया है। मैंने अपने भारतीय करियर की शुरुआत इसी प्रारूप से की थी। मैं यही चाहता था, मैं विश्व कप जीतना चाहता था। इसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। यह मेरे लिए बहुत भावुक पल था। मैं अपने जीवन में इस खिताब के लिए बहुत बेताब था। हमने आखिरकार यह मुकाम हासिल कर लिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।