फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal: विक्की कौशल की वजह से लोकप्रिय हुए कई पंजाबी गाने, मशहूर पंजाबी अभिनेता एमी विर्क का बयान

Tue, 16 Jul 2024 11:52 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 16 Jul 2024 11:52 AM IST
सार

एमी विर्क पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और लोकप्रिय गायक हैं। वह विक्की कौशल के साथ आगामी फिल्म बैड न्यूज में नजर भी आने वाले हैं। हाल में ही उन्होंने कहा कि कई पंजाबी गाने विक्की की वजह से वायरल हुए हैं। 

विज्ञापन
Ammy Virk said Bad Newz actor Vicky Kaushal is responsible for making some Punjabi songs a Hit
विक्की कौशल-एमी विर्क - फोटो : इंस्टाग्राम @ammyvirk

विक्की कौशल की पहचान एक बहुमुखी अभिनय क्षमता वाले कलाकार की है। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। उनकी अभिनय क्षमता 'मसान', 'उरी', 'संजू', 'सैम बहादुर', 'मनमर्जियां' आदि फिल्मों में साफ नजर आती है। इस वक्त वह अपनी एक और आगामी फिल्म बैड न्यूज की वजह से चर्चा में है। फिल्मों के अलावा विक्की अक्सर पंजाबी गानों पर अपने डांस को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्हें अक्सर पंजाबी गानों पर थिरकते देखा जा सकता है। अब पंजाबी गायक सह अभिनेता एमी विर्क ने भी विक्की के पंजाबी गानों के प्रति लगाव को लेकर बात की है।

Ammy Virk said Bad Newz actor Vicky Kaushal is responsible for making some Punjabi songs a Hit
विक्की कौशल-एमी विर्क - फोटो : इंस्टाग्राम @ammyvirk

एमी विर्क पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और लोकप्रिय गायक हैं। वह विक्की कौशल के साथ आगामी फिल्म बैड न्यूज में नजर भी आने वाले हैं। हाल में ही उन्होंने कहा कि कई पंजाबी गाने विक्की की वजह से वायरल हुए हैं। हालांकि, उन्हें यह अच्छा नहीं लगता, जब विक्की इसका श्रेय लेने से इनकार कर देते हैं। एमी ने इस बारे में आगे बताया कि वह पंजाबी गीतों को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने का श्रेय ना लेने के लिए हमेशा विक्की को डांटते हैं। 

Ammy Virk said Bad Newz actor Vicky Kaushal is responsible for making some Punjabi songs a Hit
विक्की कौशल-एमी विर्क - फोटो : इंस्टाग्राम @ammyvirk

उन्होंने आगे कहा कि विक्की की वजह से कुछ पंजाबी गानों को काफी फायदा हुआ है। इसके अलावा विक्की की वजह से उन्हें कई पंजाबी गानों के बारे में पता चला, जिनके बारे में उन्हें पता ही नहीं था। इसमें आगे जोड़ते हुए अभिनेता ने खुद के एक गाने से जुड़ा वाकया साझा किया। उन्होंने  कहा कि एक समय पर उनके गाने ऑब्सेस्ड पर लाखों व्यूज आ रहे थे, फिर भी लोग विक्की को इस पर डांस करते देखना चाहते थे। गौरतलब है कि विक्की को पंजाबी गाने काफी पसंद और दर्शकों को उन्हें पंजाबी गाने पर थिरकते देखना काफी भाता है। 
Jaideep Ahlawat: इस दिवंगत अभिनेता से प्रेरणा लेते रहे हैं जयदीप अहलावत, बोले- वे 30 साल पहले जादू रच रहे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
Ammy Virk said Bad Newz actor Vicky Kaushal is responsible for making some Punjabi songs a Hit
विक्की कौशल-एमी विर्क-तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @ammyvirk

विक्की कौशल ने भी एमी विर्क के गानो को लेकर बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें एमी का मेमोरीज गाना काफी पसंद है। अभिनेता ने इस गाने पर एक रील भी बनाई थी, जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह एमी के बनाए गानों में उनका पसंदीदा गाना है। उन्होंने कहा, " भले ही एमी के पास किस्मत और चन्न सितारे जैसे अन्य हिट गाने हैं, लेकिन मेमोरीज उनके द्वारा बनाए गए गाने के रूप में अपने आप में नया और अनोखा था, इसलिए मैंने इस पर रील बनाई।"  फिल्म की अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने भी कहा था कि सेट पर दोनों अभिनेता बस पंजाबी गाना ही सुनते थे। 
Abhishek Banerjee: एक ही दिन रिलीज होंगी अभिषेक बनर्जी की दो फिल्में, उनसे पहले इस अभिनेत्री के नाम थी उपलब्धि

विज्ञापन
Ammy Virk said Bad Newz actor Vicky Kaushal is responsible for making some Punjabi songs a Hit
बैड न्यूज फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

'बैड न्यूज' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है,  जो 2019 में आई फिल्म 'गुड न्यूज' का सीक्वेल है। यह एक खास तरह की मेडिकल कंडीशन पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बताते चलें कि इस फिल्म का गाना 'तौबा-तौबा' इस वक्त काफी ज्यादा वायरल हो चुका है, जिसमें विक्की के डांस मूव्स ने दर्शकों को बहुत ज्यादा आकर्षित किया है। 
Divyanka Tripathi: इटली में लूटपाट के बाद दिव्यांका और विवेक भारत लौटे, घर वापसी पर ली राहत की सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed