{"_id":"669738edd2e1fb95f3057ed0","slug":"anant-ambani-and-radhika-merchant-receives-grand-welcome-in-jamnagar-after-wedding-deets-inside-2024-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anant-Radhika Wedding: मुंबई में शादी के बाद जामनगर पहुंचे अनंत-राधिका, स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anant-Radhika Wedding: मुंबई में शादी के बाद जामनगर पहुंचे अनंत-राधिका, स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 17 Jul 2024 08:53 AM IST
सार
जामनगर अनंत और राधिका के जीवन में एक विशेष स्थान रखता है। इससे पहले मार्च 2024 में जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन आयोजित किए गए थे। अनंत की दादी कोकिलाबेन अंबानी का जन्म जामनगर में हुआ था।
विज्ञापन
1 of 5
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम@salmankhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की चर्चा देश के साथ-साथ विदेशों में भी खूब हो रही है। शादी के बाद दोनों का बुधवार को गुजरात के जामनगर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ नवविवाहित जोड़े का स्वागत किया। इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
2 of 5
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग
- फोटो : पीटीआई
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज में जामनगर के लोग अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में पारंपरिक साड़ियों में सजी महिलाएं राधिका की आरती करके और उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत करती दिख रही हैं। राधिका और अनंत दोनों ही बेहद खुश दिख रहे थे।
इस दौरान राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी दोनों ही गुलाबी रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। राधिका ने गुलाबी सूट में अपना लुक सिंपल रखा। इस दौरान वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। सोशल मीडिया पर दोनों के जामनगर में स्वागत की कई वीडियोज छाई हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम: @rheakapoor
जामनगर अनंत और राधिका के जीवन में एक विशेष स्थान रखता है। इससे पहले मार्च 2024 में जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन आयोजित किए गए थे। अनंत की दादी कोकिलाबेन अंबानी का जन्म जामनगर में हुआ था। साथ ही यह वह शहर है, जहां उनके दादा धीरूभाई अंबानी और पिता मुकेश अंबानी ने बिजनेस शुरू हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
पीएम मोदी ने अंबानी दंपती को दीं शुभकामनाएं; अनंत-राधिका ने पैर छूकर लिए आशीर्वाद (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : social media video
प्री-वेडिंग फंक्शन में राधिका ने खुलासा किया था कि वह और अनंत जामनगर में ही पले-बढ़े हैं। अनंत और राधिका की भव्य शादी 12 जुलाई को हुई। इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक और क्रिकेट जगत से लेकर राजनीति तक तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी के बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को रिसेप्शन का आयोजन किया। आशीर्वाद समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।