मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उनकी होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां पिछले महीने ही शुरू हो गई थीं और अब अंबानी परिवार शादी से पहले की तैयारियों में व्यस्त हैं। मामेरू समारोह आयोजित करने के बाद, अनंत और राधिका ने 4 जुलाई (गुरुवार) को अपनी गरबा नाइट मनाई, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की गरबा नाइट में झूमे जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर, चोगाड़ा तारा पर किया डांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंत-राधिका के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और उनके भाई वीर पहाड़िया भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
शिखर पहारिया और वीर पहारिया की अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की गरबा नाइट का लुत्फ उठाते हुए कुछ वीडियोज इंस्टाग्राम पर सामने आए हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक तस्वीर में शिखर को समारोह के दौरान अपने भाई वीर और दूल्हा-दुल्हन के दोस्तों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।
शिखर नीले रंग के कुर्ते में बहुत अच्छे लग रहे हैं और उन्होंने इसे जींस के साथ पहना हुआ है। उन्होंने कुर्ते के ऊपर एथनिक प्रिंटेड जैकेट भी पहनी हुई है। वहीं, वीर सबसे दाएं कोने में खड़े हैं। वीर ने पेस्टल ऑरेंज रंग का कुर्ता और सफेद ट्राउजर पहना हुआ है। इस तस्वीर में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी हैं। वह लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और इस समूह के साथ पोज दे रही हैं।
इसी पोस्ट पर शेयर किए गए एक वीडियो में वीर को डांस फ्लोर पर 2018 की फिल्म लवयात्री का गाना चोगाड़ा तारा गाते हुए देखा जा सकता है। मेहमानों की मौजूदगी में वीर ने माइक पकड़ रखा है और गाना गा रहे हैं।
Justin Bieber: मुंबई पहुंचे जस्टिन बीबर, हुआ जोरदार स्वागत, अंबानियों के संगीत कार्यक्रम में देंगे प्रस्तुति