फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Justin Bieber: मुंबई पहुंचे जस्टिन बीबर, हुआ जोरदार स्वागत, अंबानियों के संगीत कार्यक्रम में देंगे प्रस्तुति

Fri, 05 Jul 2024 10:03 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 05 Jul 2024 10:03 AM IST
सार

अंतर्राष्ट्रीय पॉप सिंगर जस्टिन बीबर आज अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में प्रस्तुति देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके लिए वह भारत पहुंच चुके हैं। जस्टिन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

विज्ञापन
Justin Bieber comes to Mumbai for Anant Ambani Radhika Merchant Sangeet Celebration See Photos
जस्टिन बीबर, अनंत-राधिका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में इनके शादी के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। आज 5 जुलाई, शुक्रवार की शाम को संगीत कार्यकम होगा। अंतर्राष्ट्रीय पॉप सिंगर जस्टिन बीबर इस संगीत समारोह में प्रस्तुति देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके लिए वह भारत पहुंच चुके हैं। जस्टिन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

Justin Bieber comes to Mumbai for Anant Ambani Radhika Merchant Sangeet Celebration See Photos
जस्टिन बीबर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जस्टिन बीबर का मुंबई एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। उनके एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय फैंस उनका नाम चिल्लाते हुए दिखाई दिए। उन्हें देखकर लोग खुशी से चिल्लाने लगे। अंतर्राष्ट्रीय सिंगर एयरपोर्ट से निकलकर सीधा गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए। 

Justin Bieber comes to Mumbai for Anant Ambani Radhika Merchant Sangeet Celebration See Photos
जस्टिन बीबर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंतर्राष्ट्रीय पॉप सिंगर इस दौरान गुलाबी रंग की स्वेटशर्ट और नीले रंग की जींस में बेहद हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने लाल रंग की टोपी भी पहनी हुई थी। भारत में जस्टिन बीबर के भारी संख्या में प्रशंसक हैं। ऐसे में उनके भारत आने की खबर से फैंस उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Justin Bieber comes to Mumbai for Anant Ambani Radhika Merchant Sangeet Celebration See Photos
अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग में रिहाना से लेकर शकीरा तक परफॉर्म कर चुके हैं। इसके बाद अब जस्टिन बीबर संगीत सेरेमनी में अपनी आवाज का जलवा बिखरेंगे। मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक, बीबर को इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया जा रहा है। गायक एडेल, ड्रेक और लाना डेल रे भी संगीत में मंच पर प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
Justin Bieber comes to Mumbai for Anant Ambani Radhika Merchant Sangeet Celebration See Photos
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले दो प्री-वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन अंबानी परिवार कर चुका है। पहला जश्न सितारों और दिग्गज व्यवसायियों के साथ जामनगर में मनाया गया था। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सितारों ने जलवा बिखेरा था। वहीं, दूसरा कार्यक्रम हाल ही में एक क्रूज में आयोजित किया गया था।  

Kaifi Azmi: कैफी आजमी पर सुमंत्र घोषाल ने बनाई डॉक्यूमेंट्री, 16 जुलाई को होगी 'कैफीनामा' की स्क्रीनिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed