अनंत अंबानी और राधिका अंबानी आखिरकार हमेशा-हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने बीते दिन शुक्रवार, 12 जुलाई को सात फेरे लिए। इस भव्य समारोह की गवाह पूरी दुनिया बनी है। देश-विदेश की दिग्गज हस्तियों ने इस शादी में शिरकत की और अपना जलवा बिखेरा। शादी की चकाचौंध की रौनक चारों तरफ फैली हुई है और इन सबके बीच चांद की तरह चमक रही थीं दुल्हन राधिका और हीरे की चमक के साथ खूब जंच रहे थे दूल्हे राजा अनंत अंबानी। दोनों ने शादी के लिए सबसे खास और सुंदर, भव्यता के साथ अपनी चमक बिखरती हुई ड्रेस पहनी थी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। ऐसे में चलिए जानते हैं अनंत और राधिका के वेडिंग आउटफिट के बारे में...
Anant-Radhika Wedding: सोने-चांदी और फूलों की बूटियों से बना राधिका का लहंगा, रत्नों से सजी अनंत की शेरवानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 जुलाई को अपनी शादी के लिए राधिका मर्चेंट ने अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया लाल और सफेद रंग का लहंगा पहना था। लहंगे में राधिका मर्चेंट किसी परीकथा की दुनिया से निकली हुई परी लग रही थीं। उनका शादी का जोड़ा 'पनेतर' का पारंपरिक रूप है, जो दुल्हन द्वारा लाल और सफेद कपड़े पहनने की एक गुजराती परंपरा है।
राधिका ने बेहतरीन जरदोजी कटवर्क वाले आइवरी परिधान में शानदार प्रदर्शन किया। इस परिधान में एक लटकता हुआ घाघरा था, जिसके साथ एक दूसरा अलग किया जा सकने वाला पगड़ीदार परिधान, पांच मीटर का सिर का घूंघट और एक टिशू दुपट्टा था। लाल रंग के तीन बॉर्डर वाले घाघरे को बेहतरीन नक्शी, सादी और जरदोजी के काम से सजाया गया था। पहनावे पर हाथ से कढ़ाई की गई जटिल फूलों की बूटियों को स्टोन, सेक्विन, तांबा टिक्की और लाल रेशम के स्पर्श से सजाया गया था। लहंगे के बारे में बारीकी से जानकारी डिजाइनर द्वारा इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर बताई गई थी।
View this post on Instagram
अनंत ने शादी समारोह के लिए लाल और सुनहरे रंग की शेरवानी पहनी थी। शेरवानी में बंदगला नेकलाइन, जटिल सुनहरी कढ़ाई, कीमती रत्नों से सजे सामने के बटन क्लोजर, पूरी लंबाई की आस्तीन और गद्देदार कंधे थे। उन्होंने इसे सफेद पजामा, सोने के सेक्विन से सजे बेज स्नीकर्स और एक सोने के हाथी ब्रोच के साथ पहना था। अंबानी परिवार ने दूल्हे को एथनिक आउटफिट भी पहनाए।
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट और की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई। शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके 'शुभ विवाह' के बाद आज 13 जुलाई को 'शुभ आशीर्वाद' और 14 जुलाई को 'मंगल उत्सव' या शादी का रिसेप्शन होगा। 15 जुलाई को मुंबई में ही एक और रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।