अमेजन प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित डॉक्यू सीरीज ‘एंग्री यंग मेन’ की रिलीज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इंदौर के एक रईस परिवार से ताल्लुक रखने वाले सलीम खान और अपने पिता से रूठे रहकर मुंबई में फाकाकशी करने वाले जावेद अख्तर की दोस्ती और फिर अलग होने की कहानी कहती इस सीरीज में इन दोनों के करीबियों के ढेर सारे इंटरव्यू बताए जाते हैं। और, सबसे करीबी खुलासे बताते हैं कि इस सीरीज में जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी और अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने किए हैं। जया बच्चन ने तो बताते हैं कि पहली बार कैमरे पर ये बताया है कि आखिर उन्होंने फिल्म ‘जंजीर’ का हिस्सा बनने की बात क्यों मानी?
Angry Young Men: क्यों की अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘जंजीर? जया बच्चन का कैमरे पर पहली बार खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले बात हनी ईरानी की। ‘लम्हे’, ‘क्या कहना’ और ‘कहो ना प्यार है’ के लेखन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाली हनी ईरानी ने फिल्मों में अभिनय भी खूब किया है। फिल्म ‘सीता और गीता’ में अभिनय के दौरान इसी फिल्म के सेट पर उनकी मुलाकात जावेद अख्तर से हुई। जावेद ताश खेल रहे थे और लगातार हार रहे थे, तो उन्होंने हनी ईरानी से एक कार्ड निकालने को कहा। हनी ने कार्ड निकाला और जावेद अख्तर हारी हुई बाजी जीत गए। हनी ने ताश के पत्तों की बाजी तो जीत ली लेकिन ये बाजी वह निजी जीवन में हार जाएंगी, इसका जिक्र उन्होंने प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने जा रही तीन एपिसोड की डॉक्यू सीरीज ‘एंग्री यंग मेन’ में किया है।
सूत्र बताते हैं कि इस बारे में बात करते करते वह रो भी पड़ीं। डॉक्यू सीरीज ‘एंग्री यंग मेन’ हिंदी सिनेमा की मशहूर लेखक जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर के रुआब की कहानी कहती है। ये सीरीज बताती है कि दोनों कैसे इंदौर और भोपाल से आकर बंबई (अब मुंबई) में लंबे अरसे तक संघर्ष करते रहे, कैसे निर्देशक एस एम सागर के सहायक सुधीर वाही के कहने पर वह सिप्पी फिल्म्स पहुंचे, वहां कई बरस तक 750 रुपये महीने पर नौकरी करते रहे और इससे पहले कैसे फिल्म ‘सरहदी लुटेरा’ की शूटिंग पर पहली बार दोनों मिले।
इस सीरीज में हिंदी सिनेमा के तमाम दिग्गज सितारों ने सलीम-जावेद से अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है और इसमें बताते हैं कि वह किस्सा भी शामिल है जिसमें धर्मेंद्र के पास असिस्टेंट के तौर पर पहुंचे जावेद अख्तर को तगड़ी डांट पड़ी थी। इस सीरीज को देखते हुए दर्शकों को हाल के दिनों में राज्यसभा में हुआ वह वाकया भी याद आ सकता है जब जया बच्चन ने अपना नाम अमिताभ के साथ लिए जाने पर एतराज जताया था।
जानकारी के मुताबिक इस सीरीज में खुद जया बताती हैं कि जब कोई हीरोइन फिल्म ‘जंजीर’ में अमिताभ के साथ काम नहीं कर रही थी तो उन्होंने इसके लिए हां की थी, और ये भी बताया कि आखिर ये हां उन्होंने की क्यों थी? जया बच्चन ने इसके अलावा जावेद अख्तर और सलीम खान के बारे में विस्तार से बातें की हैं। बताते हैं कि सलीम-जावेद अपने उनवान के दिनों में अपनी बेतकल्लुफी के लिए काफी बदनाम रहे हैं।