{"_id":"66c31171e12d2cbb43058c70","slug":"stree-2-actor-aparshakti-khurana-and-ishwak-singh-singh-movie-berlin-streamed-soon-on-ott-2024-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aparshakti Khurana: अपारशक्ति खुराना की फिल्म 'बर्लिन' ओटीटी पर देगी दस्तक, जासूसी दुनिया में लिपटी है कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aparshakti Khurana: अपारशक्ति खुराना की फिल्म 'बर्लिन' ओटीटी पर देगी दस्तक, जासूसी दुनिया में लिपटी है कहानी
Mon, 19 Aug 2024 03:06 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:06 PM IST
विज्ञापन
बर्लिन
- फोटो : इंस्टाग्राम @aparshakti_khurana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अपारशक्ति खुराना अपनी नई फिल्म 'बर्लिन' के साथ दर्शकों के बीच आने को तैयार हैं। हाल ही में रिलीज हुई श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ में उन्हें शानदार भूमिका निभाते हुए देखा गया है। अतुल सभरवाल द्वारा निर्देशित 'बर्लिन' में इश्वाक सिंह, राहुल बोस, अनुप्रिया गोयनका और कबीर बेदी भी नजर आएंगे। यह फिल्म जल्द ही जी5 पर रिलीज होगी। जी5 की टीम द्वार साझा की गई जानकारी के मुताबिक यह फिल्म दर्शकों को दिल्ली की 1990 की बर्फीली सर्दियों में ले जाती है, जहां जासूसी चल रही है।
बर्लिन
- फोटो : इंस्टाग्राम @aparshakti_khurana
फिल्म की कहानी तीन मुख्य किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से अप्रत्याशित तरीके से टकराने वाले हैं। इश्वाक सिंह एक असामान्य लेकिन चुनौतीपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। वह एक मूक-बधिर युवक जिस पर विदेशी जासूस होने का आरोप है का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। वहीं, अपारशक्ति खुराना, अपने पुराने किरदारों से बाहर निकलकर, एक सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ के रूप में दिखाई देंगे, जिसे खामोशी में छिपे रहस्यों को उजागर करने का काम सौंपा गया है।
John Aprea Passed Away: 'द गॉडफादर' स्टार जॉन एप्रिया का निधन, 83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
John Aprea Passed Away: 'द गॉडफादर' स्टार जॉन एप्रिया का निधन, 83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
बर्लिन
- फोटो : इंस्टाग्राम @aparshakti_khurana
फिल्म में अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका एक रहस्यमय एजेंट के किरदार को निभाते हुए दिखेंगी। अभिनेता राहुल बोस भी एक खुफिया अधिकारी के रूप में नजर आएंगे, जो न केवल बाहरी खतरों से बल्कि अपनी एजेंसी के भीतर की चीजों से भी लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्लिन
- फोटो : इंस्टाग्राम @aparshakti_khurana
एएनआई के मुताबिक, दर्शक इस फिल्म से क्या उम्मीद कर सकते हैं, इस पर जी5 के चीफ बिजनेस ऑफिसर मनीष कालरा ने कहा, 'हम अपने प्लेटफॉर्म पर ‘बर्लिन’ को पेश करते हुए उत्साहित हैं, जो अलग-अलग तरह के दर्शकों को खुद से जोड़ेगी। 'बर्लिन', अपने शानदार कलाकारों, अपने प्लॉट और 1990 के दशक की दिल्ली की पृष्ठभूमि के साथ इस तरह की पहली कहानी के साथ, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में आलोचनात्मक प्रशंसा प्राप्त कर चुकी है। हमें विश्वास है कि यह भारतीय स्ट्रीमिंग बाजार के लिए जासूसी शैली में एक नया पैमाना स्थापित करेगी।’
विज्ञापन
बर्लिन
- फोटो : इंस्टाग्राम @aparshakti_khurana
फिल्म निर्माता अतुल सभरवाल ने भी 'बर्लिन' के निर्देशन के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘हमने एक जासूसी थ्रिलर बनाई है जो दर्शकों को बांध कर रखेगी। अपारशक्ति और इश्वाक के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री शानदार है। मुझे विश्वास है कि दर्शक इसका आनंद लेंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बर्लिन की स्क्रीनिंग पहले भी कई फिल्म समारोहों में हो चुकी है।’
इब्राहिम के बाद सारा अली खान ने छोटे भाई तैमूर और जेह को बांधी राखी
इब्राहिम के बाद सारा अली खान ने छोटे भाई तैमूर और जेह को बांधी राखी