फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triptii Dimri: 'देसी गर्ल' को अपना इंस्पीरेशन मानती हैं तृप्ति डिमरी, बोलीं- वह मेरी आदर्श हैं

Mon, 25 Mar 2024 02:49 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 25 Mar 2024 02:49 PM IST
विज्ञापन
Animal actress Triptii Dimri praises Priyanka Chopra says I am really inspired by her she is versatile actress
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2023 में आई फिल्म 'एनिमल' से अगर किसी एक स्टार को सबसे ज्यादा फायदा मिला है तो वे तृप्ति डिमरी हैं। इस फिल्म के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें 'नेशनल क्रश' के नाम से बुलाने लगे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तृप्ति अपनी निजी जिंदगी और बॉलीवुड में अपनी इंस्पीरेशन स्टार प्रियंका चोपड़ा के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं। 

 
Animal actress Triptii Dimri praises Priyanka Chopra says I am really inspired by her she is versatile actress
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम
तृप्ति डिमरी 'बुलबुल' से लेकर 'एनिमल' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। पिछले दिनों एक इंटव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वे अपनी जिंदगी में किससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इस सवाल के जवाब में तृप्ति कहती हैं, 'मैं अपनी बहन से काफी प्रभावित हूं। वे अपनी निजी जिंदगी और काम दोनों में जैसे बैलेंस बना कर चलती हैं, मैं भी उन्हीं की तरह अपनी जिंदगी को बैलेंस रखना चाहती हूं।'
Animal actress Triptii Dimri praises Priyanka Chopra says I am really inspired by her she is versatile actress
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं तृप्ति डिमरी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा प्रियंका चोपड़ा से प्रभावित हैं। 'एनिमल' स्टार कहती हैं, 'बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा मेरी आदर्श हैं। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। 'बर्फी' मेरी फेवरेट फिल्म है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Animal actress Triptii Dimri praises Priyanka Chopra says I am really inspired by her she is versatile actress
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम
तृप्ति डिमरी अपनी बात जारी रखते हुए बोलती हैं, 'मैं 'बर्फी' देखते हुए प्रियंका चोपड़ा को पहचान नहीं पाई थी और यही किसी भी अभिनेता के लिए सबसे बड़ी बात है कि वह अपने किरदार को इतनी शिद्दत से निभाए कि दर्शक उस किरदार में खो जाएं।'
विज्ञापन
Animal actress Triptii Dimri praises Priyanka Chopra says I am really inspired by her she is versatile actress
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
इतना ही नहीं तृप्ति प्रियंका चोपड़ा के आत्मविश्वास से भी बेहद प्रभावित हैं। वे कहती हैं, 'अपने देश को छोड़ कर दूसरे देश में जाना बड़ी बात है और उन्होंने तो दूसरे देश में जाकर फिर से अपने करियर की नई शुरुआत की है। मुझे प्रियंका चोपड़ा बेहद हिम्मती इंसान लगती हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed