Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Animal Star Ranbir Kapoor On His debut film Saawariya with Sanjay Leela Bhansali I Am glad it did not do well
{"_id":"66a5c8c686b5ded5900f8d2b","slug":"animal-star-ranbir-kapoor-on-his-debut-film-saawariya-with-sanjay-leela-bhansali-i-am-glad-it-did-not-do-well-2024-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: अपनी डेब्यू फिल्म की असफलता से खुश हैं रणबीर कपूर, बोले- 'इसने मुझे आगे के लिए तैयार किया'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ranbir Kapoor: अपनी डेब्यू फिल्म की असफलता से खुश हैं रणबीर कपूर, बोले- 'इसने मुझे आगे के लिए तैयार किया'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 28 Jul 2024 09:59 AM IST
सार
रणबीर आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में नजर आए थे। इसमें रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, सुरेश ओबेरॉय और शक्ति कपूर जैसे सितारे भी नजर आए थे।
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने पिछले साल के आखिरी में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' दी थी। उन्होंने फिल्म 'सांवरिया' के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। हाल ही में रणबीर ने 'सांवरिया' के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि असफलता ने उन्हें विनम्र बना दिया। उन्हें सफलता और असफलता दोनों को अपने पेशे में अच्छे से संभालना सिखाया।
2 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर ने हाल ही में एक बातचीत में संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के अपने शुरुआती दिनों को याद किया। विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह बॉलीवुड में कदम रखने के लिए बेहद उत्सुक थे। अभिनेता ने कहा, 'जब मैं वापस आया, तो इंडस्ट्री का हर निर्देशक या निर्माता मुझे लॉन्च करना चाहता था। मगर मैं संजय लीला भंसाली का बहुत बड़ा फैन था। इसलिए मैंने एक रिज्यूमे बनाया और उनके ऑफिस के बाहर बैठ गया।'
उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा, 'मैंने इंतजार किया। हालांकि वह शुरू में वहां नहीं थे। उन्होंने मेरा बायोडाटा देखा और पहचान लिया कि मैं कौन हूं। पहली बार जब हम मिले, तो उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारे साथ एक फिल्म बनाना चाहता हूं।' उन्होंने भंसाली के सहायक के रूप में काम करना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने रोजाना 13-14 घंटे की शिफ्ट में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर (सांवरिया)
- फोटो : एक्स
भंसाली को गुस्सैल स्वभाव का बताते हुए कहा, 'इसने मुझे और भी सख्त बना दिया।' 'सांवरिया' की असफलता पर बात करते हुए रणबीर ने कहा, 'अब जब मैं पीछे देखता हूं, तो मुझे खुशी होती है कि यह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। क्योंकि इसने मुझे आगे की जिंदगी के लिए तैयार किया।' 'सांवरिया' के अनुभव ने रणबीर को इंडस्ट्री से जुड़ा सबक सिखाया।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल'
- फोटो : इंस्टाग्राम@animalthefilm
आखिरी बार वह संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में नजर आए थे। इसमें रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, सुरेश ओबेरॉय और शक्ति कपूर जैसे सितारे भी नजर आए थे। इसके बाद वह नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' में दिखाई देंगे। दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।