Animal: 'एनिमल' के लंबे रनटाइम के बचाव में उतरे रणबीर कपूर, बोले- बस आएं और बेहतरीन सिनेमा का अनुभव लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले यह खुलासा हुआ था कि सीबीएफसी ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया है और इसका रनटाइम 3 घंटे 21 मिनट है। अब, हाल ही में एक इंटरव्यू में, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने फिल्म के रनटाइम का बचाव करते हुए कहा कि फिल्म अपनी लंबाई को बिल्कुल सही ठहराती है।
Animal: 'एनिमल' क्यों पड़ा संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म का नाम? रणबीर कपूर ने किया खुलासा
हाल ही में,एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर से एनिमल के रनटाइम के बारे में पूछा गया , जिस पर उन्होंने जवाब दिया, “हम इतने लंबे समय तक कोई फिल्म रिलीज नहीं कर रहे हैं क्योंकि हम इसके बारे में कॉन्फिडेंट हैं। हमें लगा कि कहानी को दर्शकों तक अच्छे तरीके से पहुंचाने के लिए इतने समय की आवश्यकता है।''
Jigra: आलिया भट्ट की 'जिगरा' में शोभिता धुलिपाला की हुई एंट्री! पोस्ट साझा कर दी जानकारी
रणबीर ने आगे कहा कि उन्होंने और टीम ने फिल्म का और भी लंबा कट देखा है और वह भी मनोरंजक था। अभिनेता ने कहा, "हम सभी ने इस फिल्म का कट देखा है जो 3 घंटे, 49 मिनट का था। वो भी मनोरंजक था, लेकिन लंबाई कम करने के लिए संदीप ने काफी मेहनत की है। आप इसे इतना भी नहीं खींच सकते, लेकिन उम्मीद है कि दर्शक लंबाई से घबराएंगे नहीं। बस आएं और बेहतरीन सिनेमा का अनुभव लें।"
Latest Box Office Report: टाइगर 3 से भिड़ंत में फर्रे का कुछ ऐसा है हाल, वीकएंड पर 12वीं फेल ने दिखाया कमाल
बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से होगा। अब देखना है कि दोनों फिल्मों के क्लैश से इसकी कमाई में कैसा असर होता है।