बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति' जूनियर को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब हाल ही में, अमिताभ बच्चन से शो में एक कंटेस्टेंट ने पूछा कि वे इतनी रात को ब्लॉग लिखते हैं और ट्वीट करते हैं, तो क्या इसे लेकर जया बच्चन उन पर गुस्सा नहीं करती हैं। चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
KBC Juniors: देर रात ट्वीट करने पर बिग बी को पत्नी और बेटे से पड़ती है डांट? बोले- अब शो छोड़ने का वक्त आ गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया प्रशंसकों, जिसे वे अपना परिवार भी कहते हैं। उनके साथ संपर्क में रहने के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर देर रात को अपना ब्लॉग अपडेट करते हैं और कभी-कभी आधी रात को भी ट्वीट करते हैं। फैंस भी आधी रात को बिग बी से सवाल करते हैं, जिसका अभिनेता उत्तर भी देते हैं।
Ranbir Kapoor: रणबीर ने क्यों कहा- 'मेरी बीबी मुझे मारती', राहा के जन्म के वक्त 'एनिमल' की शूटिंग में थे बिजी
'कौन बनेगा करोड़पति जूनियर' के हालिया एपिसोड के दौरान, उनसे एक युवा प्रतियोगी ने पूछा कि क्या उनके परिवार के सदस्यों ने इतनी रात में सोशल मीडिया का उपयोग करने के लिए उन्हें कभी डांटा है। कंटेस्टेंट का यह सवाल सुन अमिताभ बच्चन अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और वहां बैठी ऑडियंस भी ठहाके मार कर हंसने लगती है।
कंटेस्टेंट ने अमिताभ से पूछा, ''आप इतनी रात को ट्वीट करते हैं। क्या जया मैडम, अभिषेक भैया आपको डांटते नहीं हैं?”कंटेस्टेंट के इस सवाल का जवाब देते हुए बिग बी ने कहा, ''मैं चैनल से केबीसी जूनियर वीक के लिए एक और एंकर ढूंढने का अनुरोध कर रहा हूं।'' मैं नहीं खेल सकता। वे मुझ पर बम गिराते रहते हैं।''
Ranbir Kapoor: रणबीर ने क्यों कहा- 'मेरी बीबी मुझे मारती', राहा के जन्म के वक्त 'एनिमल' की शूटिंग में थे बिजी
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गणपत' में अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा अभिनेता के पास फिल्म 'सेक्शन 84' भी है। इसके अलावा अभिनेता प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी नजर आएंगे।