फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Jain Birthday: अंकिता लोखंडे ने मनाया विक्की जैन का जन्मदिन, शानदार पार्टी में दिखा सितारों का जलवा

Mon, 05 Aug 2024 11:58 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 05 Aug 2024 11:58 AM IST
सार

सबकी चहेती टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति और 'बिग बॉस 17' के कंटेंस्टेंट रहे विक्की जैन ने 1 अगस्त को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान टीवी जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की।
 

विज्ञापन
ankita lokhande celebrates vicky jain birthday many tv stars attend party Karan Kundra Pooja Aly Goni Faisu
विक्की जैन-अंकिता लोखंडे-अदा खान- जन्नत जुबैर - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
सबकी चहेती टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति और 'बिग बॉस 17' के कंटेंस्टेंट रहे विक्की जैन ने 1 अगस्त को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान टीवी जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इस भव्य पार्टी में कई टीवी सितारे शमिल हुए, साथ ही उन्होंने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। 

 
ankita lokhande celebrates vicky jain birthday many tv stars attend party Karan Kundra Pooja Aly Goni Faisu
विक्की-संदीप सिंह-अंकिता - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
विक्की के जन्मदिन पर बीती रात मुंबई में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया, जहां पर कई टीवी जगत की हस्तियों ने अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान विक्की और अंकिता के कई टीवी कलाकार दोस्त इस पार्टी में शामिल हुए। जिसमें अदा शर्मा, जन्नत जुबैर, अली गोनी और भी कई टीवी की हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान अंकिता ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में हुडी लगाए बेहद खूबसूरत दिखीं, तो वहीं विक्की कूल अंदाज में नजर आए।
 
ankita lokhande celebrates vicky jain birthday many tv stars attend party Karan Kundra Pooja Aly Goni Faisu
अंकिता-सिद्धार्थ निगम-अली गोनी - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
इस पार्टी में सभी की निगाहें टीवी अभिनेत्री और विक्की की पत्नी अंकिता लोखंडे पर टिकी रहीं। अंकिता ब्लैक शिमरी ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने अपने लुक को और ज्यादा यूनिक बनाने के लिए हुडी का सहारा लिया। इसके साथ ही अंकिता ने कानों में गोल इयररिंग्स पहने हुए थे। इस पार्टी में सिद्धार्थ निगम भी डैशिंग अंदाज में नजर आए। उन्होंने ब्लैक रंग का आउटफिट पहना हुआ था, साथ ही अपने लुक को सिल्वर चैन से और ज्यादा स्टाइलिश बनाया। इस दौरान टीवी कलाकाल अली गोनी सिंपल लुक में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ankita lokhande celebrates vicky jain birthday many tv stars attend party Karan Kundra Pooja Aly Goni Faisu
अंकिता-संदीप-करण कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
अंकिता और विक्की की पार्टी में संदीप सिंह उनके साथ मस्ती करते नजर आए। संदीप सिंह भी ब्लैक लुक में दिखाई दिए। तो वहीं टीवी स्टार करण कुंद्रा इस बार तेजस्वी प्रकाश के बिना ही नजर आए। करण ने ब्लैक प्रिंटेड फ्लोरल शर्ट में हैंडसम दिखे।
विज्ञापन
ankita lokhande celebrates vicky jain birthday many tv stars attend party Karan Kundra Pooja Aly Goni Faisu
पत्नी के साथ बंटी वालिया-आमिर अली-फैजू - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
इस पार्टी में भारतीय फिल्म निर्माता बंटी वालिया पत्नी संग नजर आए। इस दौरान बंटी सिंपल ब्लैक लुक में नजर आए, तो वहीं उनकी पत्नी ने स्टाइलिश आउटफिट से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। बंटी के अलावा टीवी अभिनेता आमिर अली सिंपल लाइनिंग शर्ट में नजर आए। तो वहीं सोशल मीडिया सेंसेशन फैजू व्हाइट शर्ट के साथ चैक जैकेट में नजर आए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed