सब्सक्राइब करें

Ankita Lokhande: आलिया भट्ट के नक्शेकदम पर चलेंगी अंकिता लोखंडे, बच्चों के लिए बनाना चाहती हैं ढ़ेर सारी यादें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 10 May 2024 01:04 PM IST
सार

अंकिता लोखंडे ने बताया, 'हम हमेशा ही बच्चों के बारे में बात करते हैं। बच्चे हमारे रिश्ते का भविष्य हैं। मुझसे जब भी बच्चे पैदा करने की इच्छा के बारे में पूछा जाता है, तो मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं होता। बच्चे तो होंगे ही कभी ना कभी।'

विज्ञापन
Ankita Lokhande On Baby Planning Said She wants to create lots of memories for childrens Know Full Details
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे जैन और विक्की जैन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। दोनों ने 2021 में शादी की थी। अभिनेत्री ने कई बार मां बनने की इच्छा जाहिर की है। बिग बॉस 17 के प्रतियोगी नवीद सोले के मुताबिक अंकिता ने पहले से ही बच्चों के कई नाम भी सोच लिए हैं। 'बिग बॉस 17' के दौरान उनकी प्रेगनेंसी की खबरें खूब छाई थीं। इस खबर से उनके फैंस बेहद खुश हो गए थे। हालांकि दोनों शो में ज्यादातर अपने झगड़ों के चलते सुर्खियों में रहे थे। शो से बाहर आने के बाद इनके बीच सब कुछ ठीक हो गया था। 

Trending Videos
Ankita Lokhande On Baby Planning Said She wants to create lots of memories for childrens Know Full Details
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

अंकिता लोखंडे ने हाल ही में एक बातचीत में बताया, 'हम हमेशा ही बच्चों के बारे में बात करते हैं। बच्चे हमारे रिश्ते का भविष्य हैं। मुझसे जब भी बच्चे पैदा करने की इच्छा के बारे में पूछा जाता है, तो मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं होता। बच्चे तो होंगे ही कभी ना कभी। हम नहीं जानते कि हमारे बच्चे कब होंगे लेकिन हम इस बारे में बात जरूर करते हैं। साथ ही मैं जब भी बच्चों के बारे में बात करती हूं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। 

Pooja Bhatt: लायंसगेट के नए प्रोजक्ट में सुनील शेट्टी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी पूजा भट्ट, साझा किया पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande On Baby Planning Said She wants to create lots of memories for childrens Know Full Details
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने बच्चों के लिए बहुत सारी यादें बनाना चाहती हूं। मैं विक्की से हमेशा कहती हूं कि जब हम बूढ़े हो जाएंगे, तो हमारे बच्चे हमारे वीडियो और तस्वीरें देखकर कहेंगे कि अच्छा मम्मा और पापा ऐसे हैं। तो ये बहुत दिलचस्प होगा। इसलिए मैं चाहती हूं कि मेरे रिकॉर्ड और पोस्ट किए हर वीडियो वो देखें।'

Ankita Lokhande On Baby Planning Said She wants to create lots of memories for childrens Know Full Details
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर ने कुछ वक्त पहले बताया था कि आलिया भट्ट उनकी बेटी राहा के लिए हर दिन मेल लिखती हैं। अंकिता भी आलिया जैसा ही कुछ करना चाहती हैं। अभिनेत्री ने कहा, मैं विक्की को हमारी पुरानी तस्वीरें भेजती रहती हूं। मेरी याददाश्त इतनी तेज है कि मुझे उनके बारे में हर एक चीज याद है। मैं उन सभी को एक ईमेल करने जा रही हूं।'

विज्ञापन
Ankita Lokhande On Baby Planning Said She wants to create lots of memories for childrens Know Full Details
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'जब मेरे बच्चे 18 साल के हो जाएंगे, तो मैं उन्हें उसका पासवर्ड दूंगी। ऐसे उनके पास हमारे बारे में देखने के लिए बहुत चीजें होगी। मैं जब भी अपनी शादी की वीडियो में फेरे देखती हूं, तो रोती हूं। तो यादे बनाना हमारी लाइफ के लिए बहुत जरूरी है।' 

Kingdom Of The Planet Of The Apes Review: मूक इंसानों, तिलकधारी भक्तों के बीच शहजादे की हुंकार, मामला लीथल है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed