{"_id":"66ddaab8928141f7ff01cfcf","slug":"anu-malik-feeling-proud-to-become-part-of-khalbali-records-shared-about-cameo-role-2024-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anu Malik: 'खलबली रिकॉर्ड्स' का हिस्सा बनने पर अनु मलिक को है गर्व, शो में संगीतकारों का बड़ा समूह शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anu Malik: 'खलबली रिकॉर्ड्स' का हिस्सा बनने पर अनु मलिक को है गर्व, शो में संगीतकारों का बड़ा समूह शामिल
Sun, 08 Sep 2024 07:20 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 08 Sep 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
अनु मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक अनु मलिक संगीत नाटक 'खलबली रिकॉर्ड्स' में अपनी विशेष उपस्थिति के साथ पूरी तरह तैयार हैं। शो का हिस्सा बनने को लेकर उन्होंने खुलकर बात की। उन्होंने साझा किया कि उन्हें इस शो में काम करके कैसा लगा? इस शो को देवांशु सिंह ने निर्देशित किया है। गानों के धुन को अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है। आइए जानते हैं अनु मलिक ने आगामी वेब शो को लेकर क्या कहा?
अनु मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @anumalikmusic
इस शो में राम कपूर, स्कंद ठाकुर, सलोनी बत्रा, सलोनी पटेल और पंजाबी रैपर प्रभा दीप शामिल हैं। सीरीज में इंडस्ट्री के 30 से 35 संगीतकारों का सबसे बड़ा समूह भी शामिल है, जिसमें रेखा भारद्वाज, अमित त्रिवेदी, नीति मोहन, अनु मलिक, शाहिद माल्या अभिजीत सावंत और अन्य मशहूर कलाकार शामिल हैं।
Jigra Teaser: जिगरा के टीजर के फैन हुए कल्कि 2898 एडी के निर्देशक, बोले- फिल्म के लिए और इंतजार नहीं कर सकता
Jigra Teaser: जिगरा के टीजर के फैन हुए कल्कि 2898 एडी के निर्देशक, बोले- फिल्म के लिए और इंतजार नहीं कर सकता
अनु मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @anumalikmusic
'खलबली रिकॉर्ड्स' संगीत निर्माता राघव के सफर को दिखाता है, जो अपने पिता के प्रतिष्ठित रिकॉर्ड लेबल, गैलेक्सी रिकॉर्ड्स में काम करने वाला एक प्रतिभाशाली संगीत निर्माता है।’ एक दुखद घटना के बाद उसकी दुनिया हिल जाती है। पिता की कंपनी में चीजें ठीक ना हो पाने की वजह से राघव एक नया रिकॉर्ड लेबल बनाने की ठानता है, लेकिन उनके रास्ते में बहुत सारी कठिनाई सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनु मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @anumalikmusic
खलबली रिकॉर्ड्स का हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए अनु मलिक ने कहा, ‘खलबली रिकॉर्ड्स’ पर्दे पर एक खलबली मचाने के लिए तैयार है। यह एक शो से कहीं ज्यादा है। अब तक के सबसे बड़े म्यूजिक ड्रामा में से एक, यह इंडस्ट्री में सबसे बड़े और सबसे पसंदीदा नामों को एक साथ लाता है।'
विज्ञापन
अनु मलिक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने आगे कहा, 'मैं इस शानदार सफर का हिस्सा बनने के लिए वास्तव में आभारी हूं। एक कलाकार के रूप में यह मेरे लिए गर्व का क्षण है।’ शो 'खलबली रिकॉर्ड्स' 12 सितंबर को जियो सिनेमा पर रिलीज होगा।
Ambani Family: अनंत-राधिका ने साथ मनाई पहली गणेश चतुर्थी, अंबानी परिवार में भव्य गणेश उत्सव का हुआ आयोजन
Ambani Family: अनंत-राधिका ने साथ मनाई पहली गणेश चतुर्थी, अंबानी परिवार में भव्य गणेश उत्सव का हुआ आयोजन