फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: मनोज कुमार से काम मांगने गए थे अनुपम खेर, जवाब मिला- 'तुम कुछ बड़ा करोगे', एक्टर ने सुनाया किस्सा

Fri, 04 Apr 2025 02:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 04 Apr 2025 02:41 PM IST
सार

Manoj Kumar Death: अभिनेता मनोज कुमार का आज शुक्रवार 04 अप्रैल को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अभिनेता के निधन पर इंडस्ट्री के तमाम सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Anupam Kher pays tribute to actor film director Manoj Kumar Death talks about his Movies Upkaar Shaheed Kranti
मनोज कुमार-अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher

दिग्गज कलाकार, निर्माता-निर्देशक मनोज कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 'शहीद', 'उपकार', 'रोटी, कपड़ा और मकान' और 'क्रांति' जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले अभिनेता का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम सितारे सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनसे जुड़े किस्से साझा कर रहे हैं। एक्टर अनुपम खेर ने भी मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही कुछ किस्से भी सुनाए हैं।



Manoj Kumar Death News: नहीं रहे ‘भारत कुमार’, अक्षय-अजय समेत कई एक्टर्स ने जताया शोक; कल होगा अंतिम संस्कार

Anupam Kher pays tribute to actor film director Manoj Kumar Death talks about his Movies Upkaar Shaheed Kranti
मनोज कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम-@imdb.com

कहा- 'मनोज जी आप वाकई महान थे'
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने मनोज कुमार के निधन पर दुख जताया है। एक्टर ने कहा कि एक पूरी पीढ़ी को उन्होंने देशभक्ति सिखाई। साथ ही कुछ किस्से भी सुनाए और कहा कि एक बार वे खुद मनोज कुमार से काम मांगने गए थे। तब उन्होंने अनुपम खेर से कहा था कि, 'तुम कुछ बड़ा करोगे'। अनुपम खेर ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'मनोज कुमार जी का मेरे जीवन में बहुत बड़ा योगदान रहा है और रहेगा। उनकी फिल्में, उनकी फिल्मों के गाने ना केवल हमारा मनोरंजन करती थीं, बल्कि हमारे अंदर देशभक्ति का बहुत खूबसूरत जज्बा भी जगाती थीं। मेरे देशभक्त होने में उनकी फिल्मों का बहुत बड़ा हाथ रहा है। मनोज जी आप वाकई महान थे! ओम शांति'! 
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Anupam Kher (@anupampkher) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Anupam Kher pays tribute to actor film director Manoj Kumar Death talks about his Movies Upkaar Shaheed Kranti
उपकार फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

'उपकार' से हुआ पहला परिचय
अनुपम खेर वीडियो में कह रहे हैं, 'मैंने अपने जीवन की पहली फिल्म जो देखी, जिसका मुझे अच्छी तरह से ध्यान है, वो थी 'उपकार'। हमारे मोहल्ले में फिल्में दिखाते थे। तो इस फिल्म से मनोज कुमार जी के साथ मेरा पहला परिचय था। फिर उनकी शहीद, पूरब पश्चिम, शोर, क्रांति और तमाम फिल्में देखीं। मेरे दिल के अंदर देशभक्ति का जज्बा जगाने में मनोज कुमार जी का बहुत बड़ा योगदान है। भारत आजाद हुआ था। 15-20 साल ही हुए थे और क्रांति की लड़ाई, आजादी का आंदोलन सब ताजा था। ऊपर से मनोज कुमार जी की फिल्में, देशभक्ति का वह जज्बात गाढ़ा होता चला गया'।

Manoj Kumar: आखिर मनोज कुमार ने शाहरुख खान से क्यों मांगे थे 100 करोड़ रुपये, जानें ये दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher pays tribute to actor film director Manoj Kumar Death talks about his Movies Upkaar Shaheed Kranti
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

मायानगरी में पहली मुलाकात
एक्टर ने आगे कहा, 'फिर मेरी मनोज कुमार से पहली मुलाकात मुंबई में हुई थी। मैं काम ढूंढने के लिए जाता था तो एक दिन उनके ऑफिस पहुंच गया था। उन्होंने कहा था, 'आपके चेहरे में एक जज्बा है, कशिश है। साफ तरीके से उन्होंने कहा था कि बेटा मैं तो आजकल कुछ बना नहीं रहा हूं। छोटो-मोटा रोल मत करना। शायद तुम बड़ा रोल करने के काबिल हो। लेकिन, मेरे पास अभी कोई काम नहीं है। मेरे लिए उनका ईमानदारी से दिया गया वह जवाब बड़ी बात थी'।

विज्ञापन
Anupam Kher pays tribute to actor film director Manoj Kumar Death talks about his Movies Upkaar Shaheed Kranti

'सहेज ली आखिरी तस्वीर'
अनुपम खेर ने बताया, 'फिर मैं फिल्मों में आया। उन्होंने मेरी 'सारांश' फिल्म देखकर मुझे फोन किया था। मैंने उन्हें याद दिलाया कि मैं आपके पास काम मांगने आया था। उन्होंने कहा, 'मैंने तुमसे कहा था न? बहुत लंबी रेस के घोड़े हो तुम। फिर मैं उनसे उनके घर पर मिलने गया था। मुझे पता चला कि वे होम्योपैथी के डॉक्टर हैं। राजनीति, साहित्य, कविता...हर चीज पर वे बेबाक तरीके से बातें करते। ऐसे लोग फिल्मी दुनिया में कम देखने को मिलते हैं। वे बहुत उम्दा थे। मैं अब से कुछ महीने पहले उनसे मिलने गया था। मैंने कहा मुझे फोटो खिंचाने है आपके साथ। उन्होंने कहा, 'खिंचा ले, लेकिन इसे कहीं शेयर मत करना। वे महान व्यक्तित्व के स्वामी थे। ओम शांति'। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed