फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: यात्रा के दौरान अनुपम खेर के साथ हुआ कुछ ऐसा कि ऊपर वाले से मांगी दुआ, कहा- 'मैं औकात में रहूं'

Mon, 16 Jun 2025 04:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Jun 2025 04:39 PM IST
सार

Anupam Kher Video: अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर चर्चा में हैं। कान फिल्म फेस्टिवल के बाद अब न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एनवाईआईएफएफ) में अनुपम खेर की इस फिल्म का प्रीमियर होगा।

विज्ञापन
Anupam Kher shares his New York trip experience for new york indian film festival video Viral
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता अनुपम खेर की आगामी फिल्म है 'तन्वी द ग्रेट'। बीते दिनों प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का प्रीमियर हुआ। इसके बाद अब न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एनवाईआईएफएफ) में यह फिल्म प्रदर्शित होगी। अनुपम खेर जब इस फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए तो उन्हें यात्रा में अलग अनुभव मिले, जो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

Anupam Kher shares his New York trip experience for new york indian film festival video Viral
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

दो घंटे लेट रही अनुपम खेर की फ्लाइट और उसके बाद...
अनुपम खेर ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनकी फ्लाइट दो घंटे लेट थी। इसके बाद वे लगातार अजीबोगरीब अनुभवों से गुजरे। एक्टर का कहना है कि कभी-कभी ईश्वर संतुलन बनाता और इस तरीके से वे इंसान को औकात दिखाता है। एक्टर ने बताया, 'भगवान लाइफ को बीच-बीच में बैलेंस करने लगता है। जैसे ही हम उड़ने लगते हैं तो कहता है आ आज बेटा जमीन पर आ जा। मैं बहुत शान-शौकत के साथ एलान करके निकला कि मैं न्यूयॉर्क जा रहा हूं। 'तन्वी द ग्रेट' का प्रीमियर है। मैं न्यूयॉर्क जा रहा हूं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

Anupam Kher shares his New York trip experience for new york indian film festival video Viral
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

एयरपोर्ट पर किया लंबा इंतजार
अभिनेता ने आगे बताया,' एयरपोर्ट पहुंचा तो दो घंटा फ्लाइट लेट थी। साढ़े चार बजे की फ्लाइट थी। साढ़े छह बजे निकली। यहां दुबई में हमारा कनेक्शन था। हमारी फ्लाइट लेट थी तो वो मिस हो गई। चार पांच घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। अब जो फ्लाइट मिली है, सुबह की मिली है। रात को पूरी रात सोए नहीं हैं। इस दौरान मैंने यहां सभी के साथ फोटोज क्लिक करा लीं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher shares his New York trip experience for new york indian film festival video Viral
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

ऊपर वाले से की यह दुआ
एक्टर ने कहा, 'टैक्सी के लिए एक घंटा इंतजार करना पड़ा। भूख लगी थी। एक शॉप में गया सोचा प्रोटीन बार उठा लेता हूं। वहां सबकुछ था प्रोटीन बार ही नहीं थी। फिर वहां से जिस होटल पहुंचा, वहां पता लगा यहां साढ़े बारह के बाद ही लंच मिलता है। बाद में पैसे देने की बात आई तो पता लगा मेरा बैग तो दद्दू (मेरे असिस्टेंट) के पास है। मेरे कार्ड उसमें हैं। मैं बता नहीं सकता कि आज जो मेरे साथ हुआ। मैंने कहा, 'ऊपर वाले ऐसा करते रहना, जिससे मैं औकात में रहूं'।

Prabhas: 'The Raja Saab' के खौफनाक टीजर को यूट्यूब पर मिले कितने व्यूज, यूजर बोले- इतिहास रचने वाले हैं

विज्ञापन
Anupam Kher shares his New York trip experience for new york indian film festival video Viral
तन्वी द ग्रेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher

दोस्त के घर का खाना भी नहीं हुआ नसीब
एक्टर ने आगे बताया, 'आज मेरा खाना था किसी के यहां। उन्होंने कश्मीरी खाना रखा था। वहां नहीं पहुंच पाए। रात को भी मिड नाइट की फ्लाइट है। कहने का मतलब है कि भगवान अपने करीबियों को बताता रहता है कि बेटा जमीन पर रहो। मैंने सोचा आपके साथ शेयर करता हूं'। एक्टर ने यह भी कहा कि उन्हें फिलहाल बहुत तेज नींद आ रही है। उन्होंने जानकारी दी कि 19 तारीख को तन्वी द ग्रेट का प्रीमियर है। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed