Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Anupam Sharma film Brand Bollywood Downunder screened in Raj Bhawan Governor says Films promote Indian values
{"_id":"663a7601da9a3dc5d801e749","slug":"anupam-sharma-film-brand-bollywood-downunder-screened-in-raj-bhawan-governor-says-films-promote-indian-values-2024-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brand Bollywood Down Under: फिल्मकार अनुपम शर्मा का राजकीय सम्मान, उत्तराखंड को शूटिंग हब बनाने की योजना तैयार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Brand Bollywood Down Under: फिल्मकार अनुपम शर्मा का राजकीय सम्मान, उत्तराखंड को शूटिंग हब बनाने की योजना तैयार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 08 May 2024 12:12 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय फिल्मों के सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘ब्रान्ड बॉलीवुड डाउन अन्डर’ की देहरादून के राजभवन में हुई स्क्रीनिंग के बाद मुंबई में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है। चर्चा है कि जल्द ही इस फिल्म का प्रदर्शन मुंबई में भी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय फिल्मों के सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘ब्रान्ड बॉलीवुड डाउन अन्डर’ की देहरादून के राजभवन में हुई स्क्रीनिंग के बाद मुंबई में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है। चर्चा है कि जल्द ही इस फिल्म का प्रदर्शन मुंबई में भी किया जाएगा। ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म अनुपम शर्मा ने बनाई है। अनुपम इसके पहले ‘अनइंडियन’ नामक फीचर फिल्म भी बना चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने अभिनय किया था। अनुपम इसके अलावा इन दिनों प्रसिद्ध गायक बॉबी कैश पर भी एक फिल्म बना रहे हैं।
फिल्ममेकर अनुपम शर्मा को सम्मानित करने के बाद इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीयता का भाव, संस्कृति व परंपराओं का संजोने, सामाजिक सौहार्द बढ़ाने व सामाजिक परिवर्तन लाने में फिल्में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भारतीय सिनेमा ने प्रेम और सामाजिक सद्भाव जैसे भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने में शुरू से मदद की है।
उन्होंने कहा कि हमारी फिल्में और हमारे अभिनेता अपने देश में ही नहीं बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, चीन और रूस सहित कई देशों में भी लोकप्रिय हैं। इन्हें विश्व स्तर पर लाखों लोग देखते हैं जिससे भारतीय संस्कृति, मूल्यों और जीवन शैली का भी प्रचार-प्रसार होता है। राज्यपाल ने कहा कि सांस्कृतिक सीमाओं से परे विश्व स्तर पर भारतीय सिनेमा ने अपना एक अलग स्थान बनाया है। इसके अलावा विश्व स्तर पर भारत की सकारात्मक छवि विकसित करने, भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उत्तराखण्ड में फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य में फिल्म उद्योग के माध्यम से अधिकाधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न कराने की राज्य सरकार की प्राथमिकता दोहराते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड की बहुत सारी हस्तियां देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड एक अनूकूल जगह है। बड़े पर्दे पर उत्तराखंड की वादियों की सुंदरता दर्शकों को अलग अनुभव देती है। निश्चित तौर पर उत्तराखंड फिल्म शूटिंग के लिए बहुत जल्द दुनिया का पसंदीदा डेस्टिनेशन बन जाएगा।
इस मौके पर उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग बंशीधर तिवारी ने उत्तराखंड फिल्म नीति की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नई फिल्म पॉलिसी से जल्द ही उत्तराखण्ड शूटिंग हब बन जाएगा। नई फिल्म पॉलिसी के निर्माण में विशेषज्ञों के सुझावों को शामिल किया गया है जिसके कारण फिल्म निर्माताओं को सुगमता होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म अभिनेता सतीश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ लेखक कुलभूषण कैन, आलोक जोशी, अभिनेता आलोक उल्फत और विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लोकप्रिय अभिनेता अभिनव चतुर्वेदी ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।