अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के अलावा अपने बयानों को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। निर्देशक आए दिन कोई न कोई ऐसा बयान देते हैं, जो उनके लिए मुश्किल खड़ा कर देता है। अब हाल ही में, अनुराग कश्यप ने अपनी बेटी को लेकर खुलासा किया है कि बाल मनोवैज्ञानिक ने उन्हें बेटी आलिया के साथ रिश्ते सुधारने में मदद की थी। आइए जानते हैं कि फिल्म निर्माता ने क्या कहा है।
Anurag Kashyap: सिनेमा की वजह से बेटी से अपने रिश्ते खराब कर बैठे थे अनुराग, बाल मनोवैज्ञानिक से ली थी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने हाल ही में, अपनी बेटी आलिया के बारे में खुलासा किया और कहा कि उन्हें अपने रिश्ते को सुधारने के लिए प्रोफेशनल मदद लेनी पड़ी, क्योंकि जब वह बच्ची थी तो उन्होंने आलिया के साथ अच्छे से समय नहीं बिताया। उन्होंने आलिया के साथ न रह पाने का कारण सिनेमा के प्रति अपने जुनून को बताया और कहा कि उन्हें बाद में परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने की कीमत समझ में आई।
अनुराग ने एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे बहुत लंबे समय के बाद यह समझ में आया कि यदि आप अपने अतीत में रहेंगे, तो आपको नुकसान का अनुभव होगा और यदि आप भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे तो आपको चिंता महसूस होगी, इसलिए वर्तमान में जिए।"
जब फिल्म निर्माता से उनकी बेटी आलिया के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह बहुत मुश्किल था। मैंने अपनी बेटी के साथ उतना समय नहीं बिताया जितना मुझे बिताना चाहिए था, क्योंकि उस समय मेरा पूरा ध्यान सिनेमा पर था। मैं बहुत भावुक था। जैसे-जैसे आप जीवन में आगे बढ़ते हैं, आपको एहसास होता है कि सबसे मूल्यवान चीज परिवार के साथ समय बिताना है, अपने अच्छे दोस्तों को करीब रखना है, खुश रहना सीखना है। और मैं जिंदगी में उस मुकाम पर पहुंच गया हूं... आज जब मेरी बेटी इंटरनेट पर काम करती है तो मुझे समझ नहीं आता कि वह क्या कर रही है।'
उन्होंने कहा, “मैं एक बाल मनोवैज्ञानिक के पास गया क्योंकि मैं अपनी बेटी के साथ अपने रिश्ते को सुधारना चाहता था। हमने लड़ाई नहीं की, लेकिन हम एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा कि दुनिया बदल गई है, जो लोग आज की पीढ़ी से हैं वे बेहतर जानते होंगे कि दुनिया से कैसे निपटना है क्योंकि यह उनकी दुनिया है, वे इसके मूल निवासी हैं।"
Maxtern: सागर ठाकुर ने एल्विश यादव पर दर्ज एफआईआर पर उठाए सवाल, हरियाणा सरकार को लेकर कही यह बात