फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes Film Festival: आन्या टेलर जॉय-क्रिस हेम्सवर्थ ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, फ्यूरियोसा का हुआ प्रीमियर

Thu, 16 May 2024 08:28 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 16 May 2024 08:28 AM IST
सार

कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाने के लिए आन्या टेलर जॉय और क्रिस हेम्सवर्थ की एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया। दोनों के फैशन ने फिल्म के प्रीमियर में चार चांद लगा दिए। 

विज्ञापन
Anya Taylor Joy and Chris Hemsworth grace At Cannes Film Festival 2024 for Furiosa A Mad Max Saga Premiere
कान फिल्म फेस्टिवल 2024 - फोटो : एएनआई

फ्रांस में आयोजित 77वें कान फिल्म फेस्टिवल खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। पूरी दुनिया के सिने प्रेमियों को कान फिल्म फेस्टिवल का बेसब्री से इंतजार रहता है। 14 मई को बड़ी धूमधाम और ग्लैमर के साथ कान फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन हुआ। इस दौरान हॉलीवुड के कई कलाकार 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' के प्रीमियर के लिए इकट्ठा हुए। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले सितारों में आन्या टेलर जॉय और क्रिस हेम्सवर्थ की जोड़ी भी दिखाई दी। 

Anya Taylor Joy and Chris Hemsworth grace At Cannes Film Festival 2024 for Furiosa A Mad Max Saga Premiere
कान फिल्म फेस्टिवल 2024 - फोटो : एएनआई

जॉर्ज मिलर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2015 की मैड मैक्स फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म फ्यूरियोसा 2015 की ऑस्कर विजेता हिट 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' पर आधारित है। पिछली फिल्म में इम्पीरेटर फ्यूरियोसा के रूप में चार्लीज थेरॉन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। नई फिल्म फ्यूरियोसा यानी आन्या टेलर जॉय पर केंद्रित है, जिसे उनके बचपन में वारलॉर्ड डिमेंटस यानी क्रिस हेम्सवर्थ द्वारा अपहरण कर लिया गया था और वे कई माताओं के ग्रीन प्लेस में अपने घर वापस जाने का रास्ता खोजने के लिए खुद को तैयार करती हैं। 

Apna Adda 12: छोटे परदे के वेद व्यास छोटन लाल सैनी की मार्मिक कहानी, बस मिला एक मौका फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा

Anya Taylor Joy and Chris Hemsworth grace At Cannes Film Festival 2024 for Furiosa A Mad Max Saga Premiere
कान फिल्म फेस्टिवल 2024 - फोटो : एएनआई

कान फिल्म में आन्या टेलर जॉय आइवरी गाउन में जलवा बिखेरा। उन्होंने नेकपीस और बोल्ड मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया। वहीं, क्रिस हेम्सवर्थ ने काली पैंट के साथ बेज सूट में बेहद हेंडसम लग रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anya Taylor Joy and Chris Hemsworth grace At Cannes Film Festival 2024 for Furiosa A Mad Max Saga Premiere
कान फिल्म फेस्टिवल 2024 - फोटो : ट्विटर

आन्या टेलर जॉय द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पलों में हेम्सवर्थ उनके साथ मजाक करते नजर आए। लोगों को सोशल मीडिया पर ये जोड़ी खूब पसंद आ रही है। फैंस इनकी जमकर तारीफ कर रहे है। 

विज्ञापन
Anya Taylor Joy and Chris Hemsworth grace At Cannes Film Festival 2024 for Furiosa A Mad Max Saga Premiere
फ्यूरियोसा - फोटो : इंस्टाग्राम

कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाने के लिए आन्या टेलर जॉय और क्रिस हेम्सवर्थ की एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया। दोनों के फैशन ने फिल्म के प्रीमियर में चार चांद लगा दिए। 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' मैड मैक्स फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त है। इसमें टॉम बर्क, एंगस सैम्पसन, डैनियल वेबर और नाथन जोन्स भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 24 मई 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Jason Shah: अनुषा के साथ अपने ब्रेक-अप पर खुलकर बोले 'हीरामंडी' स्टार जेसन, कहा- वे मुझे नहीं समझती थीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed