सब्सक्राइब करें

Black Warrant: विक्रमादित्य मोटवानी की कंपनी पर कलाकारों का मोटा पैसा बकाया, सहायक निर्माता ने सबसे मांगी माफी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 12 Jun 2024 11:59 AM IST
सार

अप्लॉज एंटरटेनमेंट के मुखिया भले समीर नायर हों, लेकिन इसकी दैनंदिन गतिविधियां संभालने की जिम्मेदारी उन्हीं दीपक सहगल पर है जिनकी बिटिया ने वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में आलमजेब का किरदार निभाया है।

विज्ञापन
Applause entertainment andolan films fail in timely payment to its cast & crew of black warrant issues apology
विक्रमादित्य मोटवानी और ब्लैक वारंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तिहाड़ जेल प्रशासन का काला चिट्ठी खोलती एक किताब पर बन रही सीरीज के कलाकारों और तकनीशियनों का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है। 10 दिन पहले इस बाबत विक्रमादित्य मोटवानी की कंपनी आंदोलन फिल्म्स की तरफ से सबको माफीनामा भेजा गया है। इस सीरीज से अभिनेता शशि कपूर के पोते और अभिनेता कुणाल कपूर के बेटे जहान कपूर ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं।

Applause entertainment andolan films fail in timely payment to its cast & crew of black warrant issues apology
विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चार साल पहले जून के महीने में ही ये खबर आई थी कि विक्रमादित्य मोटवानी सत्य घटनाओं पर आधारित किताब ‘ब्लैक वारंट’ पर वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। इस मिशन में उनका साथ तब दे रहे थे पत्रकार जोसी जोसेफ, जिनकी कंपनी कॉनफ्लुएंस मीडिया ने आंदोलन फिल्म्स के साथ मिलकर इस किताब पर सीरीज बनाने के अधिकार खरीदे। बीते साल जुलाई में आंदोलन फिल्म्स और आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अप्लॉज एंटरटेनमेंट के बीच इस सीरीज को बनाने का करार हुआ। वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ तिहाड़ के एक जेलर की यादों पर बुनी गई कहानी होने का दावा भी इसका एलान करते समय किया गया था।

Applause entertainment andolan films fail in timely payment to its cast & crew of black warrant issues apology
विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अप्लॉज एंटरटेनमेंट के मुखिया भले समीर नायर हों, लेकिन इसकी दैनंदिन गतिविधियां संभालने की जिम्मेदारी उन्हीं दीपक सहगल पर है जिनकी बिटिया ने वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में आलमजेब का किरदार निभाया है। वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ रोली बुक्स द्वारा प्रकाशित इसी नाम की पुस्तक पर बन रही है, जिसे इंडियन एक्सप्रेस की पत्रकार रहीं सुनेत्रा चौधरी ने तिहाड़ के जेलर और बाद में प्रवक्ता बने सुनील गुप्ता के साथ मिलकर लिखा है। इस किताब में अदालत से दोषी करार दिए गए कुछ अपराधियों को फांसी देने का इतना विस्तृत विवरण है कि इसे पढ़ते समय ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसके अलावा तिहाड़ जेल में वक्त बिताते समय सहारा समूह के मुखिया सुब्रत राय को मिली सुविधाओं का भी किताब में विस्तार से वर्णन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Applause entertainment andolan films fail in timely payment to its cast & crew of black warrant issues apology
विक्रमादित्य मोटवानी ब्लैक वारंट के सेट पर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जहान कपूर इस सीरीज में किताब ‘ब्लैक वारंट’ के सह लेखक और तिहाड़ के जेलर रहे सुनील गुप्ता का किरदार निभाने जा रहे हैं। उनके साथ कलाकारो की लंबी चौड़ी फौज है। सीरीज की शूटिंग भोपाल के अलावा यहां मुंबई की एक सिगरेट फैक्ट्री के बंद पड़े गोदामों में हो चुकी है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट वेब सीरीज को कहानी के स्तर पर ओटीटी से मंजूरी लेकर बनाने की बजाय खुद अपनी पसंद की वेब सीरीज बनाता रहा है। इस सीरीज के निर्माण का जिम्मा अप्लॉज ने विक्रमादित्य की कंपनी आंदोलन फिल्म्स को सौंपा और आंदोलन फिल्म्स ने 10 दिन पहले एक मेल भेजकर उन सारे कलाकारों और तकनीशियनों से माफी मांगी है जिनका भुगतान कंपनी समय से नहीं कर पाई। 

Dwayne Johnson: ड्वेन जॉनसन को 'द स्मैशिंग मशीन' के सेट पर लगी चोट, वीडियो साझा कर बोले- दर्द अच्छा लग रहा है

विज्ञापन
Applause entertainment andolan films fail in timely payment to its cast & crew of black warrant issues apology
जुबली की टीम के साथ विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी पर बीते साल ‘जुबली’ नामक सीरीज बनाकर चर्चा में आए विक्रमादित्य मोटवानी ही नेटफ्लिक्स के अमेरिका दफ्तर से इसकी भारत में बनी पहली सीरीज ‘सैक्रेड गेम्स’ की मंजूरी लेकर आए थे। अनुराग कश्यप के नाम पर बिकी वेब सीरीज ‘सैक्रेड गेम्स’ ने अनुराग की ही ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा खराब की और उसके बाद से उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो सकी। प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘जुबली’ की पूरी परिकल्पना फिल्म ‘गुलाब गैंग’ बनाने वाले सौमिक सेन की बताई जाती है। अब विक्रमादित्य पहली बार अकेले किसी सीरीज का निर्माण कर रहे हैं और पैसों के चक्कर में उनकी कंपनी की गाड़ी अटक गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed