सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 'मुंजा' की कमाई में आई गिरावट, जानें 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'श्रीकांत' का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 12 Jun 2024 11:46 AM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'मुंजा', 'बैड बॉयज राइड ऑर डाई' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' लगी हुई है। इन सब फिल्मों के पहले से राजकुमार राव की 'श्रीकांत' लगी थी। ये फिल्म अभी भी 50 करोड़ कमाने के लिए संघर्ष कर रही है। 

विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection Munjya Mr and Mrs Mahi Srikanth Bad Boys Ride Or Die Film Total Earnings
मुंजा, मिस्टर एंड मिसेज माही, श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमाघरों में आए दिन कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इन दिनों भी सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें कई फिल्में दर्शकों को पसंद आ रही है। तो कुछ की कहानी दर्शकों को रास नहीं आ रही है। हालांकि कमाई के मामले में लगभग सभी फिल्मों का हाल एक जैसा ही चल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'मुंजा', 'बैड बॉयज राइड ऑर डाई' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' लगी हुई है। इन सब फिल्मों के पहले से राजकुमार राव की 'श्रीकांत' लगी थी। ये फिल्म अभी भी 50 करोड़ कमाने के लिए संघर्ष कर रही है।  चलिए जानते हैं कि मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...

Tuesday Box Office Collection Munjya Mr and Mrs Mahi Srikanth Bad Boys Ride Or Die Film Total Earnings
मुंजा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा

बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी वाघ और अभय वर्मा की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' की कमाई में वीकेंड पर जबर्दस्त उछाल देखने के बाद सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म में हंसी और डर का जबर्दस्त तड़का देखने को मिला है। फिल्म में एक ब्रह्मराक्षस मुंजा की कहानी दिखाई गई है। मंगलवार यानी कि पांचवें दिन फिल्म ने चार करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही अब इस फिल्म ने 27.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Tuesday Box Office Collection Munjya Mr and Mrs Mahi Srikanth Bad Boys Ride Or Die Film Total Earnings
फिल्म 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' - फोटो : इंस्टाग्राम @willsmith
बैड बॉयज राइड ऑर डाई

हॉलीवुड फिल्म 'बैड बॉयज राइड ऑर डाई' भी भारत में इस शुक्रवार को रिलीज हुई थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। इस फिल्म में विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेन्स अहम भूमिका में नजर आए हैं। भारत में फिल्म बेहद ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। 'बैड बॉयज राइड ऑर डाई' ने मंगलवार को 31 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने 2.73 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection Munjya Mr and Mrs Mahi Srikanth Bad Boys Ride Or Die Film Total Earnings
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीकांत
राजकुमार राव और अलाया एफ की फिल्म 'श्रीकांत' को रिलीज को एक महीना से ज्यादा समय हो गया है। ये फिल्म अब भी 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म श्रीकांत बोला की बायोपिक है। राजकुमार राव ने इसमें श्रीकांत की भूमिका को बखूबी निभाया है। 'श्रीकांत' शुरुआत से ही कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है। 'श्रीकांत' ने 33वें दिन 16 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही इसने अब तक 47.26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।


 
विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection Munjya Mr and Mrs Mahi Srikanth Bad Boys Ride Or Die Film Total Earnings
मिस्टर एंड मिसेज माही रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस्टर एंड मिसेज माही 
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने 31 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। शुरुआत में अच्छी कमाई के बाद ये फिल्म लगातार एक ही रफ्तार से आगे बढ़ रही है। शानदार ओपनिंग के बाद 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है। फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट चुकी है। इसने 12वें दिन 90 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 31.60 करोड़ रुपये हो गया है।

Suresh Gopi: महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे अभिनेता व राज्यमंत्री सुरेश गोपी, लोगों का भी कहा शुक्रिया
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed