Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Coolie shooting will start from 1 july 2024 lokesh kanagaraj and rajinikanth film is in pre production reports
{"_id":"6669348c769cd56a9906ceb2","slug":"coolie-shooting-will-start-from-1-july-2024-lokesh-kanagaraj-and-rajinikanth-film-is-in-pre-production-reports-2024-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coolie: 'कुली' के शूटिंग शेड्यूल में हुआ बदलाव, अब इस दिन फ्लोर पर आएगी रजनीकांत और लोकेश कनगराज की फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Coolie: 'कुली' के शूटिंग शेड्यूल में हुआ बदलाव, अब इस दिन फ्लोर पर आएगी रजनीकांत और लोकेश कनगराज की फिल्म
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'कुली' का पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने 'वेट्टैयन' की शूटिंग पूरी की, जिसकी जानकारी निर्माताओं ने फिल्म के सेट से तस्वीर साझा करते हुए दी थी। वहीं, अब अभिनेता अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। लोकेश कनगराज के साथ मिलकर रजनीकांत जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसके बारे में ताजा जानकारी सामने आई है।
2 of 5
रजनीकांत
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth
ताजा अपडेट के अनुसार, 'कुली' की शूटिंग 1 जुलाई से शुरू होने वाली है। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर है। लोकेश कनगराज फिलहाल कलाकारों को अंतिम रूप दे रहे हैं। फिल्म के अन्य किरदारों के लिए कई कलाकारों का चयन कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक 'कुली' लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म नहीं होगी।
3 of 5
लोकेश कनगराज -'कुली'
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
हाल ही में एक साक्षात्कार में निर्देशक लोकेश कनगराज ने खुलासा किया कि फिल्म में मजबूत महिला किरदार होंगे। खबरें हैं कि श्रुति हासन एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। कहा जा रहा है कि वे फिल्म में अभिनेता की बेटी के रूप में नजर आ सकती हैं। साथ ही कहा गया है कि अन्य बड़े कलाकारों को भी जल्द ही कास्ट किया जाएगा। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक घोषणा होने बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रजनीकांत
- फोटो : एक्स
इससे पहले यह खबर आई थी कि फिल्म का पहला भाग पूरी तरह से फाइनल हो चुका है। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं। टीम शेष हिस्से को तेजी से पूरा करने के लिए तैयार है। कुली' के सह-लेखकों में से एक चंद्रू अंबाजगन ने आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर यह रोमांचक खबर साझा थी। कुली फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है, जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर संगीत निर्देशक हैं। वहीं, फिल्म को 2025 में रिलीज करने की योजना है।
विज्ञापन
5 of 5
वेट्टैयन
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं बात करें रजनीकांत की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वे हाल ही में टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म 'वेट्टैयन' की शूटिंग पूरी की है और वे हिमालय की तीर्थयात्रा पर भी गए थे, जहां से लौटने के बाद अब वे अन्य फिल्मों की शूटिंग करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे 'वेट्टैयन' फिल्म में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।