भारतीय सिनेमा में हर साल हजारों फिल्में बनती हैं। भारत में भाषा के आधार पर कई फिल्म इंडस्ट्रीज हैं। ऐसे में जाहिर है कि भारत हर साल काफी ज्यादा फिल्में बनाता है। इन फिल्मों में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं, जिन्हें अपने अनोखेपन की वजह से दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। फिर उन फिल्मों को अन्य भाषाओं में भी बनाया जाता है। ऐसे कई मौके आए हैं, जब अपनी ही क्षेत्रीय भाषा में बनी फिल्म का निर्देशकों ने हिंदी में फिर से रीमेक किया है। आज इस लेख में हम उन्हीं फिल्मों का जिक्र करेंगे...
Indian Film Directors: इन निर्देशकों ने अपनी फिल्मों का बनाया हिंदी रीमेक, 'एनिमल' के निर्देशक भी हैं शामि
ऐसे कई मौके आए हैं, जब अपनी ही क्षेत्रीय भाषा में बनी फिल्म का निर्देशकों ने हिंदी में फिर से रीमेक किया है। आज इस लेख में हम उन्हीं फिल्मों का जिक्र करेंगे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'गजनी' - ए. आर मुरुगाडोस
साल 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म को साउथ के मशहूर निर्देशक ए.आर. मुरुगाडोस ने निर्देशित किया था। उन्होंने इस फिल्म का निर्माण भी किया था। इस फिल्म में आमिर खान और असिन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। यह फिल्म इससे पहले भी वह तमिल में बना चुके थे। तमिल में भी फिल्म 'गजनी' नाम से ही रिलीज हुई थी। फिल्म में सूर्या और असिन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी, जिसके बाद ही इसका हिंदी रीमेक भी बना।
रील ही नहीं रियल लाइफ में भी इन सितारों ने पीसी जेल की चक्की
'कबीर सिंह' संदीप रेड्डी वांगा
'कबीर सिंह' साल 2019 में रिलीज हुई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म को संदीप वांगा रेड्डी ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी। संदीप ने इस फिल्म को पहले तेलुगु में बनाया था। तेलुगु में फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के नाम से रिलीज की गई थी। फिल्म में मुख्य भूमिका में विजय देवरकोंडा नजर आए थे। उनके साथ फिल्म में शालिनी पांडे भी प्रीती की भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी।
Sanjeeda Shaikh: 'हीरामंडी' की आलोचना पर संजीदा शेख ने किया संजय लीला भंसाली का बचाव, आलोचकों को दिया यह जवाब
'विक्रम वेधा'- पुष्कर, गायत्री
,साल 2022 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'विक्रम वेधा' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन नजर आए थे। दोनों अभिनेता इससे पहले एक साथ 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'ना तुम जानों ना हम' में नजर आए थे। विक्रम वेधा का निर्देशन पुष्कर-गायत्री नें किया था। इससे पहले भी दोनों नें इस फिल्म को तामिल में बनाया था। तामिल में फिल्म 'विक्रम वेधा' के नाम से ही रिलीज हुई थी। साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म क्षेत्रीय सिनेमा में काफी धमाल मचाया था, जिसके बाद इसका हिंदी रीमेक भी बनाया गया।
Bollywood Movies: बॉलीवुड की आने वाली धमाकेदार फिल्में, जिनका बजट सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश
'शिवा'- रामगोपाल वर्मा
'शिवा' साल 1990 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म थी। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी। फिल्म को राम गोपाल वर्मा ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म में नागार्जुन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह राम गोपाल वर्मा की तेलुगु फिल्म 'शिवा' की रीमेक थी। तेलुगु में 'शिवा' 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म की सफलता के बाद निर्देशक ने इसे हिंदी में फिर से बनाया था।
Janhvi Kapoor: 'मिस्टर एंड मिसेज' माही के लिए जान्हवी ने इन दो लोगों को दिया क्रेडिट, बोलीं- उन्होंने हिम्मत दी