फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devara: जूनियर एनटीआर के फैंस को मिलेगा तोहफा, इस खास दिन 'देवरा' का पहला गाना रिलीज करने की हो रही तैयारी!

Wed, 15 May 2024 04:39 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 15 May 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
Devara first song to release on jr ntr birthday on 20 may 2024 reports film will hit on 10 October in theaters
'देवरा' - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म 'देवरा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर छोटी से छोटी जानकारी पाकर फैंस काफी उत्साहित हो जाते हैं। वहीं अब फैंस के इस उत्साह को बढ़ाने के लिए फिल्म के पहले गाने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Devara first song to release on jr ntr birthday on 20 may 2024 reports film will hit on 10 October in theaters
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म के निर्माता अब जल्द ही 'देवरा' का पहला गाना रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की प्रोडक्शन टीम जूनियर एनटीआर के प्रशंसकों के लिए एक विशेष उपहार तैयार कर रही है, जो अभिनेता के जन्मदिन पर दिया जाएगा। यह उपहार फिल्म का पहला गाना होगा। चर्चा है कि जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर यानी 20 मई, 2024 को फिल्म का पहला सिंगल रिलीज होगा।
Bollywood Movies: बॉलीवुड की आने वाली धमाकेदार फिल्में, जिनका बजट सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

Devara first song to release on jr ntr birthday on 20 may 2024 reports film will hit on 10 October in theaters
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के सॉन्ग वीडियो पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि निर्माताओं की ओर से फिल्म के गाने की रिलीज की तारीख से पर्दा कल, यानी 16 मई को उठाया जा सकता है। अब प्रशंसकों को तारीख के खुलासे के इंतजार है। 'देवरा' के जरिए जूनियर एनटीआर ब्लॉकबस्टर हिट 'जनता गैराज' के प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता कोराताला शिवा के साथ फिर से जुड़े हैं।
Janhvi Kapoor: 'मिस्टर एंड मिसेज' माही के लिए जान्हवी ने इन दो लोगों को दिया क्रेडिट, बोले- उन्होंने हिम्मत दी

विज्ञापन
विज्ञापन
Devara first song to release on jr ntr birthday on 20 may 2024 reports film will hit on 10 October in theaters
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

'देवरा' जान्हवी कपूर की दक्षिण फिल्मों में पहली फिल्म और जूनियर एनटीआर के साथ उनका पहला सहयोग है। 'आरआरआर' की तरह इस तेलुगु फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस होंगे, जो दर्शकों के होश उड़ा देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवरा को भारी बजट पर बनाया जा रहा है। कथित तौर पर निर्माता इसके वीएफएक्स पर 140 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं।
Mammootty: ममूटी के खिलाफ सोशल मीडिया यूजर्स का वार, बचाव में उतरे केरल के नेता, बोले- 'वे राज्य का गौरव हैं'

विज्ञापन
Devara first song to release on jr ntr birthday on 20 may 2024 reports film will hit on 10 October in theaters
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। कथित तौर पर अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे। फिल्म में सैफ अली खान और राम्या कृष्णा जैसे अन्य कलाकार भी होंगे। ऐसी खबरें हैं कि अभिनेत्री चैत्रा राय स्टार कास्ट में शामिल होंगी। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की जाएगी। यह फिल्म 10 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed