एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 15 May 2024 04:12 PM IST
सार
आने वाले समय में बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका फैंस काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन फिल्मों को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर कोई ना कोई अपडेट आती रहती है। रामायण, कल्कि 2898 एडी, ब्रह्मास्त्र 2 और 3 के अलावा भी कई फिल्में आने वाली हैं, जिनका बजट काफी तगड़ा है। आइए नजर डालते हैं इन आने वाली फिल्मों पर।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की आने वाली धमाकेदार फिल्में
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आने वाले समय में बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका फैंस काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन फिल्मों को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर कोई ना कोई अपडेट आती रहती है। रामायण, कल्कि 2898 एडी, ब्रह्मास्त्र 2 और 3 के अलावा भी कई फिल्में आने वाली हैं, जिनका बजट काफी तगड़ा है। आइए नजर डालते हैं इन आने वाली फिल्मों पर।
2 of 6
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सूत्रों के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में नजर आ सकते हैं। अगर यह फिल्म आती है तो इस फिल्म में उनके साथ माता सीता की भूमिका में साई पल्लवी नजर आएंगी। इस फिल्म का बजट 100 मिलियन डॉलर यानी 835 करोड़ रुपए है। हो सकता है कि इस फिल्म में सनी देओल राम भक्त हनुमान के रोल में नजर आ जाएं।
3 of 6
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की हर जानकारी पर फैंस की नजर रहती है। जब से इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है तभी से फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता ज्यादा बढ़ गई है। 'कल्कि 2898 एडी' को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। इसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के अलावा दिशा पाटनी, दुलकर सलमान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 'कल्कि 2898 एडी' का बजट 600 करोड़ के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
बॉलीवुड की बहुचर्चित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' सुपरहिट रही थी। फिल्म में रूह बाबा बनकर कार्तिक आर्यन ने कई भूतों को भगाया था। अब फैंस इस फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2023 में 'भूल भुलैया 3' की अनाउंसमेंट की गई थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। इस फिल्म में विद्या बालन एक बार फिर से मंजूलिका के किरदार में नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म 'भूल भुलैया' 32 करोड़ और 'भूल भुलैया 2' 70 करोड़ के बजट में बनी थी। इसका तीसरा पार्ट इन दोनों से ज्यादा महंगा होगा। दिवाली 2024 पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, राजपाल यादव, कियारा आडवाणी जैसे सितारे नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र के सीक्वल का इंतजार हर कोई कर रहा है। ब्रह्मास्त्र 2 में इसके आगे की कहानी को दिखाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर के पिता देव के किरदार में रणवीर सिंह नजर आएंगे और दीपिका पादुकोण देव की पत्नी होंगी। ब्रह्मास्त्र कुल तीन पार्ट में रिजील होगी, जिसका पहला पार्ट रिलीज हो चुका है। अब फैंस को इसके दूसरे और तीसरे पार्ट्स का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 350 करोड़ में फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला पार्ट बना था। अब इसके दूसरे और तीसरे पार्ट का बजट पहले पार्ट के बजट से कहीं ज्यादा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।