फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: मिस्टर एंड मिसेज माही के लिए जान्हवी ने इन दो लोगों को दिया क्रेडिट, बोलीं- उन्होंने हिम्मत दी

Wed, 15 May 2024 04:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 May 2024 04:04 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Shares her experience of shooting for Mr and Mrs Mahi says My body was giving up
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@janhvikapoor

जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। यह फिल्म इसी महीने रिलीज होने जा रही है। अभिनेत्री फिल्म में राजकुमार राव के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। दोनों सितारे फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इस फिल्म के लिए जान्हवी कपूर ने जीतोड़ मेहनत की है। जान्हवी कपूर ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें कई तकलीफें हुईं और चोटें आईं।

Janhvi Kapoor Shares her experience of shooting for Mr and Mrs Mahi says My body was giving up
जान्हवी कपूर-राजकुमार राव - फोटो : पीटीआई

जान्हवी कपूर के मुताबिक इस फिल्म की तैयारी के दौरान ट्रेनिंग करते हुए उनके दोनों कंधे चोटिल हुए। इस फिल्म की शूटिंग करीब दो साल तक चली। एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान जान्हवी कपूर ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि शूटिंग शुरू होने से पहले उन्होंने क्रिकेट सीखा था। अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म के निर्देशक शरण शर्मा इस फिल्म को वास्तविक रूप से शूट करना चाहते थे। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Janhvi Kapoor Shares her experience of shooting for Mr and Mrs Mahi says My body was giving up
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

जान्हवी कपूर ने कहा, 'मिली के टाइम मैंने ट्रेनिंग शुरू की थी। दो साल लग गए। हमारे निर्देशक काफी ईमानदारी से काम करते हैं। वे चाहते थे कि मैं पूरी तरह से क्रिकेटर बन जाऊं। वो किसी तरह की चीटिंग नहीं करना चाहते थे कि वीएफएक्स में डाल देंगे या आधे अधूरे काम हो। पूरी तरह से चाहते थे कि मैं इस दुनिया में मिल जाऊं और जुड़ जाऊं'।
Bhushan-Divya: तलाक की अफवाहों पर पहली बार भूषण कुमार ने तोड़ी चुप्पी, दिव्या के सरनेम हटाने पर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Shares her experience of shooting for Mr and Mrs Mahi says My body was giving up
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी कपूर ने आगे बताया, 'फिल्म की शूटिंग और ट्रेनिंग के दौरान मुझे काफी चोटें भी आईं। मेरे दोनों कंधे चोटिल हो गए। लेकिन पूरा क्रेडिट मेरे दोनों कोच-अभिषेक नैयर और विक्रांत सर को जाता है। इन दोनों ने बहुत मेहनत की है। हर मोड़ पर मुझे लगता था कि अब छोड़ देती हूं, नहीं हो रहा है। मेरी बॉडी गिव अप कर रही थी। पर उनसे मुझे बहुत हिम्मत मिलती थी'।
Interfaith Marriages: इन हसीनाओं के लिए प्यार का दर्जा है सबसे ऊंचा, लिस्ट में नाम देखकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Shares her experience of shooting for Mr and Mrs Mahi says My body was giving up
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में जान्हवी कपूर एक डॉक्टर की भूमिका निभा रही हैं, जो क्रिकेट के लिए अपना जुनून तलाशती हैं। उन्हें फिल्म में अपने पति (राजकुमार राव) से प्रेरणा मिलती है। इस तरह वे अपनी यात्रा पूरी करती हैं।
Mammootty: ममूटी के खिलाफ सोशल मीडिया यूजर्स का वार, बचाव में उतरे केरल के नेता, बोले- 'वे राज्य का गौरव हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed