फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: 'दबंग' के लिए सलमान को मिली थी ज्यादा फीस, अरबाज बोले- 'यहां घर की मुर्गी दाल बराबर जैसी नहीं'

Sun, 10 Mar 2024 09:21 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 09:21 AM IST
विज्ञापन
Arbaaz Khan reveals That he paid Salman Khan more than his market price for his home productions films
अरबाज खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दबंग अभिनेता 'सलमान खान' का इंडस्ट्री में सिक्का चलता है। भाईजान की गिनती बॉलीवुड के सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेताओं में होती हैं। अरबाज खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'दबंग' सलमान के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों से एक रही थी, जो साल 2010 में रिलीज हुई थी। हाल ही में एक साक्षात्कार में अरबाज खान ने होम प्रोडक्शन फिल्म में सलमान खान के काम करने और उनको दी जाने वाली फीस को लेकर बात की।



 

Arbaaz Khan reveals That he paid Salman Khan more than his market price for his home productions films
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि सलमान खान ने अपने भाई सोहेल खान और अरबाज खान की कई फिल्मों में भी काम किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं। हाल ही में होम प्रोडक्शन फिल्मों सलमान के काम करने और मिलने वाली फीस को लेकर अरबाज खान ने बड़ा खुलासा किया है। अरबाज ने बताया कि उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'दबंग' में सलमान खान को उनकी मार्केट प्राइस से अधिक फीस दी गई थी। अरबाज ने कहा कि सेट पर वे सलमान के साथ प्रोफेशनल होकर काम करते हैं।

Arbaaz Khan reveals That he paid Salman Khan more than his market price for his home productions films
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज खान ने आगे कहा कहा, 'होम प्रोडक्शन फिल्म में सलमान को 'घर की मुर्गी दाल बराबर जैसा' महसूस न हो इसका ध्यान रखा जाता है। उन्हें सेट पर एक सुपरस्टार वाली सुविधाए मिलती हैं'। अरबाज ने आगे ये भी कहा कि वे सलमान को कभी हल्के में नहीं लेते। उन्हें ऐसा महसूस न हो कि होम प्रोडक्शन फिल्म में उनका फायदा उठाया जा रहा है। अरबाज ने कहा, 'मैं ऐसा नहीं महसूस कराना चाहता कि मैं आपका भाई हूं तो मैं आपको समय से पहले फोन कर दूं। आपसे अधिक काम करवाऊं। हम इन सब चीजों का अधिक ध्यान रखते हैं'। हालांकि, अरबाज ने इस दौरान यह बात भी स्वीकार किया कि वे सलमान खान के साथ काम करते हुए कुछ छूट ले सकते हैं, लेकिन वे कभी उनकी मांगों को नजरअंदाज नहीं करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arbaaz Khan reveals That he paid Salman Khan more than his market price for his home productions films
अरबाज खान - फोटो : Social Media

इस दौरान होम प्रोडक्शन फिल्मों में काम करने के लिए सलमान खान के दी जाने वाली फीस को लेकर भी बात की। अरबाज ने कहा, 'सलमान को उनके मार्केट वैल्यू के अनुसार ही भुगतान किया जाता है और कभी-कभी इससे भी ज्यादा'। अरबाज ने दबंग का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए सलमान को उनकी बाजार मूल्य से अधिक फीस दी, जो 'दबंग 2' के दौरान भी जारी रहा।

विज्ञापन
Arbaaz Khan reveals That he paid Salman Khan more than his market price for his home productions films
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल सलमान खान धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'द बुल' में नजर आने वाले हैं, इस फिल्म विष्णुवर्धन निर्देशित करेंगे। इसके अलावा सलमान वाईआरएफ की 'टाइगर वर्सेज पठान' में शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, चर्चा ये भी है कि सलमान सोहेल खान की फिल्म महत्वाकांक्षी फिल्म 'शेर खान' में भी दिखाई देंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed