सब्सक्राइब करें

Arijit Singh: ‘मंच मेरा मंदिर है…’, लंदन कॉन्सर्ट में अरिजीत ने कही दिल छू लेने वाली बात, वीडियो हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 18 Sep 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
Arijit Singh said stage is my temple and pick food from stage during london concert video viral on internet
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
अरिजीत सिंह ना सिर्फ अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज, बल्कि अपने व्यवहार से भी अपने प्रशंसकों का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने लंदन में अपने संगीत कार्यक्रम के दौरान किया, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक ने लंदन में अपने संगीत कार्यक्रम के दौरान मंच से बचा हुआ खाना उठाकर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने थोड़ी देर अपना गाना भी रोक दिया। इस दौरान उन्होंने जो कहा, उस बात ने लोगों के दिलों को छू लिया। आइए जानते हैं अरिजीत ने क्या कहा?


 
Arijit Singh said stage is my temple and pick food from stage during london concert video viral on internet
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @arijitsingh
दरअसल, अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अरिजीत को ‘ऐ दिल है मुश्किल’ गीत गाते हुए सुना जा सकता है। प्रदर्शन के बीच एक प्रशंसक ने मंच पर गायक के पैरों के पास सॉफ्ट ड्रिंक का एक कैन और बचा हुआ खाना रख दिया। अरिजीत ने तुरंत हाथ बढ़ाया और खाना उठाकर क्रू को दे दिया। इस दौरान अरिजीत ने प्रदर्शन को बीच में रोकने के लिए माफी मांगी और कहा, ‘मंच मेरा मंदिर है, आप यहां खाना नहीं रख सकते।’
Oscars 2025: 'एनिमल' से 'लापता लेडीज' और 'स्त्री 2' तक, ये बॉलीवुड फिल्में ऑस्कर की रेस में हो सकती हैं शामिल

 
Arijit Singh said stage is my temple and pick food from stage during london concert video viral on internet
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @arijitsingh
वीडियो के वायरल होते ही अरिजीत की खूब तारीफ हो रही है। अरिजीत के इस व्यवहार के लिए नेटिजन्स उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  ‘मुझे बहुत अच्छा लगा कि वह इससे गुस्सा होने के बजाय इतनी विनम्रता से हटा देते हैं।’ जबकि दूसरे ने टिप्पणी की, ‘उस आदमी के लिए सम्मान।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Arijit Singh said stage is my temple and pick food from stage during london concert video viral on internet
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @arijitsingh
वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने कॉन्सर्ट के बाद सार्वजनिक स्थानों और ऑडिटोरियम में प्रशंसकों द्वारा गंदगी फैलाने पर भी अपनी निराशा व्यक्त की। इस बीच अरिजीत ने ब्रिटिश गायक  एड शीरन के साथ भी स्टेज साझा किया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)



 
विज्ञापन
Arijit Singh said stage is my temple and pick food from stage during london concert video viral on internet
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक उसी कॉन्सर्ट के दौरान, उन्हें एक प्रशंसक पर अपना आपा खोते हुए भी देखा गया, जब उसने, उनसे कोलकाता बलात्कार-हत्या पीड़िता के साथ एकजुटता जताने के लिए बनाया गया गीत, ‘आर कोबे’ गाने के लिए कहा। उन्होंने कहा, ‘यह सही जगह, सही समय नहीं है। अगर आपको इसके बारे में इतना ही लगता है, तो कोलकाता जाएं, सड़कों पर जाएं।’
Call Me Bae 2: बे बन फिर धमाल मचाएंगी अनन्या पांडे, प्राइम वीडियो ने किया 'कॉल मी बे सीजन 2' का आधिकारिक एलान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed