सब्सक्राइब करें

Sunita Ahuja: कृष्णा की वजह से कपिल के शो का हिस्सा नहीं बन रहीं गोविंदा की पत्नी, अर्चना की कुर्सी पर है नजर!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 18 Sep 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Govinda wife sunita ahuja wishes to replace archana puran singh in kapil sharma show when krushna is not here
गोविंदा की पत्नी सुनीता, कृष्णा और अर्चना पूरन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा के बीच मनमुटाव तो जगजाहिर है। कई बार इसका जिक्र दोनों ही कर चुके हैं। हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीत आहूजा ने कपिल शर्मा की नेटफ्लिक्स कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में काम करने को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वह अर्चना पूरन सिंह की जगह लेना पसंद करेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह यह तब करतीं, जब कृष्णा शो से ना जुड़े होते।

Govinda wife sunita ahuja wishes to replace archana puran singh in kapil sharma show when krushna is not here
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘टाइम आउट विद अंकित’ पॉडकास्ट में जब सुनीता से कहा गया कि वह अर्चना को टक्कर देंगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘अरे रखते ही नहीं है कोई। पता है कपिल शर्मा ने बोला है मुझे, 'इनको (अर्चना) हटा के ना आप को बिठाना चाहिए'। मैंने कहा, 'हटाओ तो कम से कम।’ इसके अलावा, उन्होंने कहा, ‘मैं झूठ नहीं बोलूंगी, कृष्णा-कश्मीरा से मेरी नहीं जमती है। मैं शो करती, अगर वो लोग नहीं होते। लेकिन वो (कृष्णा) कपिल के साथ हैं। नहीं तो, मुझे ये करना अच्छा लगता।’
Pamela Anderson: पामेला एंडरसन ‘गोल्डन आई पुरस्कार’ से होंगी सम्मानित, 'द लास्ट शोगर्ल' के लिए मिलेगा अवॉर्ड

Govinda wife sunita ahuja wishes to replace archana puran singh in kapil sharma show when krushna is not here
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
सुनीता ने कहा कि उनके जीवन का सिद्धांत है कि एक बार जब वो किसी को छोड़ देती हैं, तो फिर भगवान भी उनके पास आ जाएं, तो वो उस व्यक्ति को माफ नहीं कर पाती हैं, क्योंकि जब लोग उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं तो इसमें उनकी कोई गलती नहीं होती है और वो उस व्यक्ति का चेहरा भी नहीं देखना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda wife sunita ahuja wishes to replace archana puran singh in kapil sharma show when krushna is not here
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा और कृष्णा के बीच मनमुटाव तब से चल रहा है जब से कपिल शर्मा शो में कृष्णा ने मजाक में कहा था, ‘मैंने गोविंदा को अपना मामा रखा है।’ यह बात गोविंदा को बुरी लगी थी। बाद में गोविंदा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कृष्णा टेलीविजन पर दूसरों का अपमान करके पैसे कमा रहे हैं, जिसके बाद कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने ट्वीट कर नाराजगी जताई थी।

विज्ञापन
Govinda wife sunita ahuja wishes to replace archana puran singh in kapil sharma show when krushna is not here
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
हालांकि,हाल ही में गोविंदा अपनी भांजी आरती सिंह की शादी में शामिल हुए और उन्हें आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता नजर नहीं आई थीं। कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने गोविंदा के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। साथ ही उनके आगमन पर खुशी जाहिर की थी।
Deepika Padukone: क्या सासू मां के घर के पास दीपिका ने खरीद लिया है नया घर? इतने करोड़ बताई जा रही कीमत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed