सब्सक्राइब करें

Pamela Anderson: पामेला एंडरसन ‘गोल्डन आई पुरस्कार’ से होंगी सम्मानित, 'द लास्ट शोगर्ल' के लिए मिलेगा अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 18 Sep 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
Canadian actor Pamela Anderson will be honoured with the Golden Eye award at the 20th Zurich Film Festival
पामेला एंडरसन - फोटो : इंस्टाग्राम @pamelaanderson
कनाडाई अभिनेत्री पामेला एंडरसन को उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए  ‘20वें ज्यूरिख फिल्म फेस्टिवल’ (जेडएफएफ) में ‘गोल्डन आई पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, पुरस्कार समारोह 4 अक्टूबर को होगा। इस दौरान एंडरसन की फिल्म  'द लास्ट शोगर्ल' प्रस्तुत की जाएगी।
Canadian actor Pamela Anderson will be honoured with the Golden Eye award at the 20th Zurich Film Festival
पामेला एंडरसन - फोटो : इंस्टाग्राम @pamelaanderson
'द लास्ट शोगर्ल' में एंडरसन टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी प्रीमियर हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन जिया कोपोला ने किया है। 'द लास्ट शोगर्ल' में एंडरसन ने 50 वर्षीय शोगर्ल 'शेली' की भूमिका निभाई है। 
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने घर बेचकर बनाया था 'परदेसिया' का म्यूजिक वीडियो, फराह बोलीं - तू पागल है क्या?

Canadian actor Pamela Anderson will be honoured with the Golden Eye award at the 20th Zurich Film Festival
पामेला एंडरसन - फोटो : इंस्टाग्राम @pamelaanderson
हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, ‘जेडएफएफ’ के कलात्मक निदेशक क्रिश्चियन जुंगेन ने पामेला के लिए कहा, ‘उन्होंने खुद को पूरी तरह से अपने किरदार में उतार दिया। अपने चेहरे के हाव-भाव से शेली के किरदार को इस तरह से पर्दे पर उकेरा कि लोगों को उससे सहानुभूति हो जाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Canadian actor Pamela Anderson will be honoured with the Golden Eye award at the 20th Zurich Film Festival
पामेला एंडरसन - फोटो : इंस्टाग्राम @pamelaanderson
उन्होंने आगे अभिनेत्री के प्रदर्शन के लिए कहा,  ‘एक शानदार प्रदर्शन, शायद उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जो ऑस्कर नामांकन का हकदार है।’ 'द लास्ट शोगर्ल' में कई कलाकार हैं, जिसमें शेली की सहकर्मी एनेट के रूप में जेमी ली कर्टिस शामिल हैं, जो उसे अनिश्चित भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करती है। फिल्म में बिली लौर्ड भी शेली की अलग हो चुकी बेटी हन्ना के रूप में हैं, साथ ही कीरन शिपका और ब्रेंडा सॉन्ग भी युवा शोगर्ल सहकर्मियों के रूप में मौजूद हैं। वहीं, डेव बॉतिस्ता एडी की भूमिका में हैं, जो शो के स्टेज मैनेजर हैं और शेली से व्यक्तिगत रूप से जुड़े हुए हैं। 
 
विज्ञापन
Canadian actor Pamela Anderson will be honoured with the Golden Eye award at the 20th Zurich Film Festival
पामेला एंडरसन - फोटो : इंस्टाग्राम @pamelaanderson
गोल्डन आई पुरस्कार समारोह के बाद, एंडरसन और निर्देशक जिया कोपोला की 'द लास्ट शोगर्ल' फेस्टिवल के दर्शकों के पेश होगी। इस साल के ‘ज्यूरिख फिल्म फेस्टिवल’ में एलिसिया विकेंडर, जूड लॉ और केट विंसलेट सहित इंडस्ट्री की अन्य बड़ी हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।  ‘20वां ज्यूरिख फिल्म फेस्टिवल’ 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलेगा।
अनुष्का ने दिया प्रियंका को पसंदीदा तोहफा, फ्लॉन्ट करती नजर आईं देसी गर्ल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed