सब्सक्राइब करें

Indian Actors: जब हंसाने वाले कलाकारों ने लोगों को डराया, विलेन बनकर छा गए ये सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 18 Sep 2024 04:17 PM IST
विज्ञापन
Raghav Juyal Riteish Deshmukh Sunil Rajiv Thakur have switched from doing comedy to being Villain on screen
हंसाने वाले कलाकार ने विलेन बनकर मारी बाजी - फोटो : इंस्टाग्राम

भारत में हर साल हजार से भी ज्यादा फिल्में बनती हैं और हर शुक्रवार को कई कलाकारों की किस्मत का फैसला होता है। इन फिल्मों के जरिए कई बार भारतीय सिनेमा को एक नया कलाकार मिलता है, जो दर्शकों को हैरान कर जाता है। कई बार वो कलाकार पहले से ही दर्शकों की नजरों के सामने रहते हैं, लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिलती, जिसके वो हकदार होते हैं और फिर एक ऐसी फिल्म आती है, जो उनके लिए सब बदल कर रख देती है। ऐसे भी कलाकार हैं, जो लगातार दर्शकों को हंसाते रहे हैं, फिर जब वह पर्दे पर विलेन बनते हैं, तो दर्शकों के लिए उन्हें देखना बिलकुल नया अनुभव होता है। 

Raghav Juyal Riteish Deshmukh Sunil Rajiv Thakur have switched from doing comedy to being Villain on screen
राजीव ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम @rajivthakur007

राजीव ठाकुर
राजीव ठाकुर टीवी के जाने-माने अभिनेता हैं। वह अक्सर टीवी पर अपनी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आते हैं। टीवी के लोकप्रिय कपिल शर्मा शो में वह लगातार नजर आते हैं, जहां अपनी कॉमेडी से वह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। हाल में ही राजीव ने कॉमेडी की दुनिया से बाहर निकल एक नकारात्मक किरदार में नजर आए हैं, जिसमें उन्हें काफी पसंद भी किया गया है। हालिया रिलीज नेटफ्लिक्स सीरीज 'आईसी 814: द कांधार हाईजैक' में उन्होंने हाईजैक करने वाले अपराधियों के सरगना के रूप में नजर आए हैं। 

Raghav Juyal Riteish Deshmukh Sunil Rajiv Thakur have switched from doing comedy to being Villain on screen
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम

राघव जुयाल
राघव जुयाल टीवी के लोकप्रिय कलाकार रहे हैं। उन्होंने डांसिंग, मेजबानी और अभिनय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। फिल्मों में भी वह लगातार नजर आते रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'किल', 'सोनाली केबल', 'स्ट्रीट डांसर', 'नवाबजादे' आदि शामिल हैं। अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'किल' में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई है, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली है। इस फिल्म में वह ट्रेन डकैती करने वाले एक डकैत की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के अलावा उनकी एक और फिल्म 'युध्रा' जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसमें वह एक बार फिर नकारात्मक भूमिका निभाते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raghav Juyal Riteish Deshmukh Sunil Rajiv Thakur have switched from doing comedy to being Villain on screen
सुनील - फोटो : इंस्टाग्राम @suniltollywood

सुनील
इंदुकुरी सुनील वर्मा एक जाने-माने भारतीय अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में नजर आते हैं। उन्हें परदे पर एक कॉमेडियन के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अपने करियर में ज्यादातर हास्य भूमिकाएं करने के बाद भी वह कुछ फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता भी काम किया है। इसके अलावा कुछ फिल्मों में उन्होंने नकारात्मक भूमिकाएं भी की हैं। इन भूमिकाओं के लिए उन्हें काफी सराहा भी गया है। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा' में भी उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी, जिससे वह दर्शकों को डराने में कामयाब रहे थे। 
Abdu Rozik: अब्दु रोजिक ने छह महीने बाद मंगेतर अमीरा से तोड़ी सगाई, सांस्कृतिक मतभेदों के कारण लिया यह फैसला

विज्ञापन
Raghav Juyal Riteish Deshmukh Sunil Rajiv Thakur have switched from doing comedy to being Villain on screen
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम

रितेश देशमुख
रितेश देशमुख हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं। वह मुख्य रूप से हिंदी और मराठी फिल्मों में नजर आते हैं। रितेश पर्दे पर ज्यादातर कॉमेडी करते ही नजर आए हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कुछ अलग भूमिकाएं भी की हैं। इन भूमिकाओं के लिए उन्हें काफी सराहा भी गया। अभिनेता ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'एक विलेन' में नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार ने दर्शकों को काफी डराया था। फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर भी नजर आए थे। 
Oscars 2025: कान के बाद ऑस्कर में होगा पायल की 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' का दबदबा, फ्रांस की तरफ से हुई शॉर्टलिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed