फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Kapoor: कभी 140 किलो के थे अर्जुन कपूर, फिल्मों में कदम रखते ही छा गए अभिनेता; अब नहीं मिल रही हिट मूवीज

Thu, 26 Jun 2025 08:44 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 26 Jun 2025 08:44 AM IST
सार

Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का सिनेमाई करियर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। अभिनेता ने साल 2012 में एक्टिंग की शुरुआत की थी। आइए जानते हैं एक्टर के जन्मदिन पर उनके जीवन के बारे में। 

विज्ञापन
Arjun kapoor birthday know about his life story and cinema career
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अर्जुन कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक संघर्षशील, जुझारू और हैंडसम अभिनेताओं में शुमार हैं। तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद अभिनेता ने फिल्मी दुनिया में सफलता की ओर कदम बढ़ाए। आज गुरुवार के दिन अभिनेता अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर हम अभिनेता के जीवन पर प्रकाश डालेंगे और उन्हें करीब से जानने का प्रयास करेंगे।

Arjun kapoor birthday know about his life story and cinema career
अर्जुन कपूर-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@arjunkapoor, janhvikapoor

दिग्गज एक्टर्स के घराने से आते हैं अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। अभिनेता दिग्गज फिल्म निर्माता बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के बेटे हैं। अर्जुन कपूर का जीवन बचपन से ही संघर्षों में रहा, क्योंकि वो कम उम्र में ही अपने पिता से अलग हो गए थे, फिर उनकी माता मोना कपूर का भी निधन हो गया था। इस घटना ने अभिनेता के जीवन को बहुत प्रभावित किया था। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि उनके पिता ने बाद में मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी कर ली थी। वहीं, अर्जन कपूर के चाचा अनिल कपूर हैं और जान्हवी कपूर-खुशी कपूर उनकी बहने हैं।

Arjun kapoor birthday know about his life story and cinema career
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@arjunkapoor

असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरू किया करियर
अर्जुन कपूर बचपन में बहुत मोटे हुआ करते थे। उनका वजन 140 किलोग्राम के आस-पास हो गया था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य पर ध्यान दिया और आज एक हैंडसम एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। बचपन में अभिनेता का मन पढ़ाई में नहीं लगा, क्योंकि उनका जुनून एक्टिंग में था। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़कर साल 2003 में 'कल हो ना हो' फिल्म से सहायक निर्देशक के रूप में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद  अभिनेता ने अपने पिता बोनी कपूर के साथ 'नो एंट्री' और 'वांटेड' फिल्म में सहयोगी निर्माता का कर्यभार संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun kapoor birthday know about his life story and cinema career
इशकजादे - फोटो : एक्स

डेब्यू फिल्म से जीता दर्शकों का दिल
साल 2012 में अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 'इशकजादे' थी, इस रोमांटिक-एक्शन फिल्म का निर्देशन हबीब फैसल ने किया था और इसका निर्माण यशराज बैनर तले किया गया था। इसमें अभिनेता ने शानदार एक्टिंग की थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर के तौर पर फिल्मफेयर में नॉमिनेशन मिला। 'इशकजादे' में परिणीति चोपड़ा ने एक्ट्रेस के तौर पर मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा खूब सराहना मिली और ये फिल्म औसत साबित हुई थी। इसके बाद अर्जुन कपूर ने कई और फिल्मों कीं, जैसे- ‘औरंगजैब’, ‘गुंडे’,  ‘2 स्टेट्स’, ‘फाइंडिंग फैनी’, ‘तेवर’, ‘की एंड का’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘मुबारकां’ आदि नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Arjun kapoor birthday know about his life story and cinema career
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता का व्यक्तिगत जीवन
अर्जुन कपूर फिल्मों के अलावा अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। अभिनेता लगभग पांच वर्षों तक एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में रहे। दोनों का रिश्ता खूब चर्चा में रहा, फिर पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके अलावा अर्जुन कपूर का अपने पिता की दूसरी पत्नी श्रीदेवी और उनके बच्चे जान्हवी और खुशी कपूर से भी शुरू में रिश्ते अच्छे नहीं थे। हालांकि, बाद में सबसे बहुत अच्छा रिश्ता हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed