फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diljit Dosanjh: दिलजीत का विवादों से रहा नाता, कॉन्सर्ट कंट्रोवर्सी से लेकर कंगना रनौत तक से जुड़ा है मामला

Thu, 26 Jun 2025 08:31 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 26 Jun 2025 08:31 AM IST
सार

Diljit Dosanjh controversy: इन दिनों दिलजीत दोसांझ अपनी एक फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर हुए विवाद के कारण चर्चा में हैं। मगर इस सिंगर, एक्टर का विवादों से पुराना नाता है। जानिए, दिलजीत से जुड़े कुछ विवाद।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Controversy Sardaar Ji 3 Singer AP Dhillon Dil Luminati Tour Twitter Fight With Kangana Ranaut
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

दिलजीत दोसांझ पॉपुलर पंजाबी सिंगर हैं। पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय भी करते हैं। इस सिंगर के म्यूजिक कॉन्सर्ट भी खूब चर्चा में रहते हैं। मगर इन दिनों वह एक बड़े विवाद का हिस्सा बन चुके हैं। अपनी एक पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ के कारण वह मुश्किल में फंस चुके हैं। इस फिल्म के कारण उनके बायकॉट की मांग तक शुरू हो चुकी है। जानिए, ‘सरदार जी 3’ और दिलजीत दोसांझ से जुड़े पुराने विवादों के बारे में। 


 
Diljit Dosanjh Controversy Sardaar Ji 3 Singer AP Dhillon Dil Luminati Tour Twitter Fight With Kangana Ranaut
पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' में दिलजीत दोसांझ और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

फिल्म ‘सरदार जी 3’ से जुड़ी कंट्रोवर्सी
हाल ही में दिलजीत दोसांझ की एक अपकमिंग फिल्म 'सरदार जी 3' का ट्रेलर जारी हुआ। ट्रेलर देखकर सोशल मीडिया यूजर्स आग-बबूला हो गए। दरअसल, इस ट्रेलर में नजर आया कि फिल्म में दिलजीत के अपोजिट लीड रोल में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं। यह वही हानिया आमिर हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भारत के बारे में गलत बातें कही थीं। ऐसे में दिलजीत और उनकी फिल्म के बायकॉट की मांग शुरू हुई। सेंसर से इस फिल्म को सर्टिफिकेट ना देने की मांग भी उठी। आखिर में मामला बढ़ता देखकर दिलजीत की तरफ से अपनी पंजाबी फिल्म को ओरवसीज की रिलीज करने का फैसला लिया गया। मगर यह विवाद अब भी जारी है। हाल ही में यह मांग भी उठी की जिन बॉलीवुड फिल्मों में दिलजीत काम कर रहे हैं, उनसे उन्हें हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि दिलजीत पाकिस्तानी कलाकारों को प्रमोट करते हैं जबकि पुलवामा हमले के वक्त से ही नोटिस जारी किया गया था कि कोई भी भारतीय कलाकार, पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेगा। 
हाल ही में फिल्ममेकस अशाेक पंडित ने एएनआई से बातचीत में भी बताया है, 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज ने पुलवामा अटैक के बाद एक नोटिस इश्यू किया था कि जिसमें कहा गया था कि कोई भी प्रोड्यूसर, एक्टर, सिंगर पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेगा। अगर किसी ने इनके साथ काम किया तो उन लोगों को बायकॉट कर दिया जाएगा। आज तक यह नोटिस जारी है।' 

Diljit Dosanjh Controversy Sardaar Ji 3 Singer AP Dhillon Dil Luminati Tour Twitter Fight With Kangana Ranaut
एपी ढिल्लों-दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

सिंगर एपी ढिल्लन और दिलजीत का विवाद
पिछले साल की बात है, दिलजीत भारत में अपना दिल लुमिनाटी म्यूजिक टूर कर रहे थे। एक दिन स्टेज पर उन्होंने एपी ढिल्लों और करण औजला को बेस्ट विशेज दी थीं। इसके बाद एपी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर बताया कि दिलजीत ने तो उन्हें इंस्टाग्राम पर काफी समय से ब्लॉक किया है। दिलजीत ने इस बात से इंकार किया, इस पर एपी ढिल्लों ने ब्लॉक करने वाला स्क्रीन शॉट साेशल मीडिया पर शेयर किया। फिर दिलजीत ने एपी ढिल्लों को अनब्लॉक किया। इस पूरे विवाद में दोनों सिंगर ने किसी के बारे में भला-बुरा नहीं कहा लेकिन फैंस को लगा गया कि इनके रिश्ते में जरूर खटास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh Controversy Sardaar Ji 3 Singer AP Dhillon Dil Luminati Tour Twitter Fight With Kangana Ranaut
दिल लुमिनाटी टूर के दौरान दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
दिल लुमिनाटी टूर कंट्रोवर्सी 
दिलजीत ने पिछले साल कई राज्यों में अपना दिल लुमिनाटी टूर किया था। इस म्यूजिक टूर के दौरान कई विवाद हुए। कॉन्सर्ट के टिकटों की कालाबाजारी वाली बात भी सामने आई। इसके अलावा दिलजीत को हैदराबाद कॉन्सर्ट से पहले एक सरकारी नोटिस आया कि उन्हें शराब, ड्रग्स वाले गाने नहीं गाने हैं। इस का नोटिस का पालन तो सिंगर ने किया, मगर बाद में यह भी कहा कि अगर सभी स्टेट को ड्राय स्टेट बना दिया जाएगा तो वह अपनी जिंदगी में कभी भी शराब पर कोई गाना नहीं गाएंगे। 
विज्ञापन
Diljit Dosanjh Controversy Sardaar Ji 3 Singer AP Dhillon Dil Luminati Tour Twitter Fight With Kangana Ranaut
कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रनौत और दिलजीत की ट्विटर फाइट 
कंगना रनौत का अक्सर कई लोगों से पंगा हो जाता है। साल 2020 में किसान आंदोलन के वक्त कंगना ने एक ट्विट किया जिसमें एक बुजुर्ग महिला का फोटाे लगाया और दावा किया कि यह शाहीन बाग वाले प्रदर्शन में शामिल दादी हैं, जो 100 रुपये के लिए किसान आंदोलन में प्रदर्शन के लिए उपलब्ध हैं। इस बात पर दिलजीत ने एक ट्विट किया, किसान आंदोलन वाली बुजुर्ग का इंटरव्यू पोस्ट किया। इसके बाद दिलजीत ने कंगना को लेकर कहा कि वह कुछ भी बोलती हैं। गुस्से में कंगना ने दिलजीत को करण जौहर का चाटुकार कहा। इसके जवाब में दिलजीत ने कंगना को कहा, ‘अगर किसी के साथ काम करना उनकी चापलूसी है तो आपकी लिस्ट तो लंबी है।’ कंगना और दिलजीत के बीच यह विवाद ट्विटर पर और भी खराब स्तर पर पहुंचा था। दोनों के बीच काफी तू-तू, मैं-मैं हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed