Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Arjun Pandit Silver jubilee on 20 August released on 1999 to total 25 years sunny deol juhi chawla know more
{"_id":"66c32303eb40cea8940ab294","slug":"arjun-pandit-silver-jubilee-on-20-august-released-on-1999-to-total-25-years-sunny-deol-juhi-chawla-know-more-2024-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Pandit: 'अर्जुन पंडित' की रिलीज को हुए पूरे 25 साल, फिल्म की कहानी सहित गाने भी हुए थे सुपरहिट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Arjun Pandit: 'अर्जुन पंडित' की रिलीज को हुए पूरे 25 साल, फिल्म की कहानी सहित गाने भी हुए थे सुपरहिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 20 Aug 2024 07:36 AM IST
सार
'अर्जुन पंडित' सनी देओल की बेहतरीन फिल्मों से एक है। इस फिल्म में सनी ने एक नायक के साथ ही खलनायक की भूमिका भी निभाई थी। इस फिल्म की कहानी के साथ ही इसके गाने भी बेहद मशहूर हुए थे। आज इस फिल्म की सिल्वर जुबली है इस मौके पर आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
1 of 5
'अर्जुन पंडित'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'अर्जुन पंडित' सनी देओल की बेहतरीन फिल्मों से एक है। इस फिल्म में सनी ने एक नायक के साथ ही खलनायक की भूमिका भी निभाई थी। इस फिल्म की कहानी के साथ ही इसके गाने भी बेहद मशहूर हुए थे। आज इस फिल्म की सिल्वर जुबली है इस मौके पर आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 5
'अर्जुन पंडित'
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है फिल्म 'अर्जुन पंडित'। 'अर्जुन पंडित' को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म के निर्माता सनी से पहले अजय देवगन को लेना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से अजय यह फिल्म नहीं कर पाए और यह फिल्म फिर सनी देओल के पास चली गई थी। वहीं जूही चावला की जगह पहले फिल्म में रवीना टंडन को लिया जा रहा था, लेकिन बाद में यह फिल्म जूही चावला को मिल गई थी।
3 of 5
'अर्जुन पंडित'
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म 'अर्जुन पंडित' 20 अगस्त 1999 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी देओल और जूही चावला की जोड़ी नजर आई थी। अर्जुन पंडित एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। यह एनआर पचीसिया द्वारा निर्मित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह 1999 की तेरहवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म का गाना 'कुड़ियां शहर दियां' काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने को दलेर मेहंदी ने गाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'अर्जुन पंडित'
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल और जूही चावला स्टारर इस फिल्म में सनी अर्जुन पंडित के किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1995 में आई कन्नड़ फिल्म ओम का ऑफिशियली रीमेक थी। 'ओम' को उपेन्द्र ने डायरेक्ट किया गया था। इस फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार लीड रोल में नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
'अर्जुन पंडित'
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जूही चावला की जान जाते-जाते बची थी। इस बात का खुलासा खुद जूही चावला ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान उनकी गर्दन कटते-कटते बची थी। फिल्म के क्लाईमैक्स में एक सीन शूट करना था, जहां पर जूही और सनी को गुंडे से बचने के लिए ट्रेंच की नीचे जाते हैं। इसी ट्रेंच के ऊपर ट्रेन चल रही थी, लेकिन जूही इस बात से बिल्कुल अंजान थी। उन्होंने इस बात खुलासा करते हुए बताया था कि अगर वे जरा भी चूंक जातीं, तो उनकी गर्दन कट जाती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।