फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल ने बच्चों को बनाया अपना क्रिटिक, राणा दग्गुबाती को बताया ‘साइलेंट जीनियस’

Sat, 28 Jun 2025 08:00 AM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Sat, 28 Jun 2025 08:00 AM IST
सार

Arjun Rampal Interview: हालिया रिलीज सीरीज ‘राणा नायडू 2’ में राणा दग्गुबाती लीड रोल में नजर आए। साथ ही अर्जुन रामपाल ने भी इस सीरीज में एक दमदार किरदार निभाया। इसी किरदार और अपने करियर जुड़ी खास बातें अर्जुन रामपाल ने साझा की हैं। 

विज्ञापन
Arjun Rampal Interview Actor Talk About Web Series Rana Naidu And His Career
सीरीज 'राणा नायडु 2' में अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72

नेटफ्लिक्स की क्राइम ड्रामा सीरीज ‘राणा नायडू’ के दूसरे सीजन में एक नया चेहरा चर्चा में है-राउफ। रहस्यमय, शांत और भीतर से टूटा यह किरदार अर्जुन रामपाल ने निभाया है। हाल ही में अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत में अर्जुन ने बताया कि राउफ जैसा किरदार करना उनके लिए आसान नहीं था। यह रोल उनके लिए सिर्फ एक्टिंग नहीं थी बल्कि एक गहरा अनुभव था। 

Arjun Rampal Interview Actor Talk About Web Series Rana Naidu And His Career
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

‘अगर कोई कलाकार सच्चाई ढूंढ रहा हो, तो ऐसे रोल डराते नहीं’
सीरीज 'राणा नायडू 2' में निभाए अपने किरदार के बारे में अर्जुन कहते हैं, 'मैं कोई रोल सिर्फ इसलिए नहीं करता कि उसमें स्क्रीन पर ज्यादा समय मिले या वो दिखने में अलग लगे। मेरे लिए जरूरी होता है कि वो इंसान अंदर से क्या महसूस कर रहा है। राउफ बहुत कम बोलता है, लेकिन अंदर से बहुत कुछ जी रहा होता है। बाहर से वो शांत लगता है, लेकिन अंदर से टूटा और उलझा हुआ है। राउफ के किरदार को निभाना नहीं था, राउफ को जीना था। और ऐसा करने के लिए पहले अपने आप से सच्चा होना जरूरी होता है। अगर कोई कलाकार सच्चाई ढूंढ रहा हो, तो ऐसे रोल डराते नहीं, बल्कि खुद बुलाते हैं।' 

Arjun Rampal Interview Actor Talk About Web Series Rana Naidu And His Career
अर्जुन रामपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘राणा नायडू का पहला सीजन देखा था’
अर्जुन ने बताया, 'मैंने राणा नायडू का पहला सीजन देखा था और मुझे वो वाकई बहुत पसंद आया था। उसकी जो टोन थी...कच्ची, अलग और बहुत इमोशंस से भरी, वो आजकल कम देखने को मिलती है। शो के हर किरदार में कमियां थीं, लेकिन फिर भी उनसे जुड़ाव महसूस होता था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal Interview Actor Talk About Web Series Rana Naidu And His Career
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72

‘अगर किरदार में कुछ नया नहीं, तो करने का क्या फायदा’
जब अर्जुन रामपाल को ‘राणा नायडू’ के दूसरे सीजन का ऑफर मिला, तो उन्होंने फौरन हां नहीं कहा? इस सवाल के जवाब में वह कहते हैं, ‘नहीं, मैंने तुरंत हां नहीं कहा था। लेकिन मुझे शो की राइटिंग और टोन पहले सीजन में ही बहुत पसंद आई थी। कहानी पेचीदा थी, हर किरदार का एक पूरा आर्क था। ये आजकल कम देखने को मिलता है। राणा कोई टिपिकल हीरो नहीं है, उसका किरदार भी ग्रे है। बाकी कैरेक्टर भी बेहद रियल लगते हैं। यही चीजें मुझे इस सीजन से जोड़ ले गईं।' अर्जुन इस सीरीज के मेकर्स की सोच से काफी प्रभावित हुए। वह कहते हैं, 'जब लगा कि ये वही फिल्ममेकर हैं जो हटकर सोचते हैं और अगर इसे उसी ईमानदारी और सेंसिबिलिटी से बनाएंगे तो मुझे लगा, इसका हिस्सा बनना चाहिए।' 

विज्ञापन
Arjun Rampal Interview Actor Talk About Web Series Rana Naidu And His Career
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72

‘मुझे स्क्रीन टाइम नहीं, किरदार की सच्चाई चाहिए’
अर्जुन रामपाल ने डायरेक्टर करण अंशुमान के साथ काम को भी एक शानदार अनुभव बताया। ‘मैंने करण से साफ कहा था कि मैं ये शो इसलिए कर रहा हूं क्योंकि आपकी सोच अलग है। लेकिन आप भी तब पूरी तरह खुलकर लिखिए। कुछ भी रोकिए मत। अगर बाद में लगेगा कि कुछ ज्यादा हो गया है, तो उसे एडिट कर लेंगे। लेकिन शुरुआत से ही कम करके मत चलिए।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed