फिल्म 'सनम तेरी कसम' फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे निर्माता-निर्देशक ओमंग कुमार की फिल्म में नजर आएंगे। अपनी इस आगामी फिल्म के लिए हर्षवर्धन जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। वे फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में दिखाई देंगे और इसके लिए बाकायदा ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसकी झलक उन्होंने फैंस से शेयर की है।
Harshvardhan Rane: ओमंग कुमार की फिल्म के लिए जमकर पसीना बहा रहे हर्षवर्धन, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
Harshvardhan Rane Next Movie: अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म के लिए वे जमकर पसीना बहा रहे हैं। एक्टर का कहना है कि वे फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शकों को हैरान करेंगे हर्षवर्धन
हर्षवर्धन राणे ने आज शुक्रवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। वे वर्कआउट करते दिख रहे हैं। इसके अलावा वे बॉक्सिंग का अभ्यास कर रहे हैं। वीडियो के साथ हर्षवर्धन ने कैप्शन लिखा है, 'ओमंग सर की फिल्म के लिए प्रशिक्षण ले रहा हूं, मेरा कुछ ऐसा अवतार होगा, जैसा मैंने पहले कभी स्क्रीन पर नहीं दिखाया'।
जुलाई में शुरू हो रही शूटिंग
हर्षवर्धन राणे सेलिब्रिटी कोच कुलदीप शशि की निगरानी में यह प्रशिक्षण ले रहे हैं। कुलदीप शशि ने भी हर्षवर्धन के ट्रेनिंग सैशन की वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, 'आशिक बॉय जंग के लिए पूरी तरह तैयार है'। हर्षवर्धन ने यह जानकारी भी शेयर की है कि इस फिल्म की शूटिंग 01 जुलाई से शुरू होने जा रही है।
यूजर ने लिखा, 'बंदा हमेशा दिल जीत लेता है'
हर्षवर्धन का धमाकेदार वीडियो देख नेटिजन्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप जिस तरह से चैलेंज स्वीकार करते हैं, किरदार के लिए तैयारी करते हैं, वह वाकई प्रेरणा देने वाला है।' एक यूजर ने लिखा, 'वाह, एक और शानदार काम देखने को मिलेगा। वीडियो देखकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है'। एक यूजर ने लिखा है, 'ये बंदा हमेशा दिल जीत लेता है'।
इस फिल्म में नजर आएंगे हर्षवर्धन
हर्षवर्धन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। फिल्म 02 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी द्वारा किया गया है।