सब्सक्राइब करें

Atal New Show: लखनऊ की धरती तक पहुंची बाल अटल की कहानी, मां के सपने पूरा करने की ग्वालियर में पड़ी नींव

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 21 Nov 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
Atal New Show Vyom Thakkar story reached the land of Lucknow starring Neha Joshi Ashutosh Kulkarni
अटल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से खास नाता रहा है। साल 1991 से 2009 तक वह यहां के सांसद रहे और मंगलवार को इसी लखनऊ की धरती पर अटल बिहारी वाजपेयी की वह कहानी पहुंची जिसमें उनके बचपन की कहानियां होगीं, उनकी अपने मां से मिले वरदानों की कद्रदानियां होंगी और होंगी कुछ ऐसी नादानियां जो उन्होंने बाल स्वाभाव के चलते कीं और जिन्होंने उनकी शख्सीयत को एक ऐसा आकार दिया कि पूरी दुनिया में उनका नाम मशहूर हो गया।

Trending Videos
Atal New Show Vyom Thakkar story reached the land of Lucknow starring Neha Joshi Ashutosh Kulkarni
व्योम ठक्कर बाल अटल के रूप में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

5 दिसंबर से छोटे परदे पर प्रसारित होने जा रहे धारावाहिक ‘अटल’ में बाल कलाकार व्योम ठक्कर बाल अटल के रूप में, फिल्म ‘दृश्यम 2’ और धारावाहिक ‘दूसरी मां’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री नेहा जोशी अटल की मां‘कृष्णा देवी वाजपेयी के रूप में, अभिनेता आशुतोष कुलकर्णी अटल के पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी के रूप मे और अभिनेता मिलिंद देशपांडे अटल के दादाज श्यामलाल वाजपेयी के रूप में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Atal New Show Vyom Thakkar story reached the land of Lucknow starring Neha Joshi Ashutosh Kulkarni
अटल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में ब्रिटिशराज की पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की उन घटनाओं, मान्यताओं तथा चुनौतियों के बारे में बतायेगा, जिसकी वजह से एक ऐसे नेता का जन्म हुआ, जिसे हम आज जानते हैं। शो के निर्माताओं के मुताबिक इस कहानी में अटल की मां के साथ उनके गहरे सम्बंधों को दिखाया जाएगा, जिन्होंने उनकी धारणाओं, मूल्यों और चिंतन को गहराई से प्रभावित किया। अखण्ड भारत का जो सपना अटल की मां ने देखा था, उसे उन्होंने अपने दिल की गहराइयों में उतार लिया।

Atal New Show Vyom Thakkar story reached the land of Lucknow starring Neha Joshi Ashutosh Kulkarni
अटल धारावाहिक की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस नए धारावाहिक ‘अटल’ के लेखक शांति भूषण कहते हैं, ‘‘अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को नया आकार दिया। उन्होंने हमारी सांस्कृतिक धरोहर की जड़ों में बसे एक नए नजरिये को भी बढ़ावा दिया। भारतीय मूल्यों और परंपराओं से उनके गहरे लगाव ने मुख्यधारा की राजनीति को एक अलग पहचान दी। देश के लिये गौरव, प्रेम तथा देशभक्ति  की भावना ही वाजपेयी की राजनीतिक विरासत का आधार थी, जिसने अखण्ड भारत की नींव रखी। आज की वैश्वीकृत दुनिया में अपनी पहचान और राष्ट्रीयता को संरक्षित रखना एक महत्वपूर्ण चुनौती है। यह कहानी आज के युवाओं को भारत की सांस्कृतिक जीवंतता और महत्व के लिये दुनियाभर में योगदान देने के लिये मार्गदर्शित करती है।’’

विज्ञापन
Atal New Show Vyom Thakkar story reached the land of Lucknow starring Neha Joshi Ashutosh Kulkarni
अटल धारावाहिक की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक में बाल अटल की भूमिका निभाने वाले व्योम ठक्कर कहते हैं, ‘‘मैं बेहद उत्साहित हूं कि मुझे बाल अटल की भूमिका निभाने का मौका मिला है। मैंने अटल जी के बारे में इतिहास की किताबों और अपने पैरेंट्स से ही सुना था, लेकिन कभी सोचा नहीं था कि एक दिन किसी टेलीविजन शो में उनके बचपन की भूमिका निभाऊंगा।’’

Kartik Aaryan: मां से आज तक पॉकेट मनी लेते हैं कार्तिक आर्यन, बोले- मां खर्च नहीं करने देती हैं फालतू पैसे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed