सब्सक्राइब करें

Trisha: अपने 'रेप और बेडरूम' वाले बयान पर तृषा से माफी नहीं मांगेंगे मंसूर अली खान, नदीगर संगम को भी दी धमकी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 21 Nov 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
Mansoor Ali Khan refuses to apologise for distasteful comments about Trisha and issue threat to Nadigar Sangam
तृषा कृष्णन, मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता मंसूर अली खान इन दिनों अपनी 'लियो' की को-स्टार तृषा कृष्णन को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर चर्चा में चर रहे हैं। अभिनेता ने जब से तृषा कृष्णन के खिलाफ बयानबाजी की है, तभी से वे लगातार विवादों में हैं। अभिनेत्री का कई बड़ी हस्तियां समर्थन कर रही हैं, लेकिन अब इस बीच अभिनेता मंसूर अली खान ने तृषा से माफी मांगने से इनकार कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Trending Videos
Mansoor Ali Khan refuses to apologise for distasteful comments about Trisha and issue threat to Nadigar Sangam
तृषा कृष्णन-मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल अभिनेता मंसूर अली खान ने तृषा और अन्य अभिनेत्रियों के बारे में अपनी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है। अपने बयान की जोरदार आलोचना के बावजूद अभिनेता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि उन्होंने जो कहा उसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है।

Sidharth-Kiara: कियारा से शादी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की बात, कहा- 'पहले से और जिम्मेदार महसूस करता हूं'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mansoor Ali Khan refuses to apologise for distasteful comments about Trisha and issue threat to Nadigar Sangam
तृषा कृष्णन, मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

पहले एक प्रेस इंटरेक्शन में एक्टर ने कहा था कि उन्होंने अपने करियर में कई हीरोइनों के साथ रेप सीन किए हैं, लेकिन 'लियो' में उन्हें अपनी को-स्टार तृषा की झलक भी नहीं मिल पाई थी। इससे न केवल तमिल अभिनेता हैरान रह गए, बल्कि तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी भी इस बयान की आलोचना करते हुए मंसूर अली खान पर बरस पड़े हैं।

Mansoor Ali Khan refuses to apologise for distasteful comments about Trisha and issue threat to Nadigar Sangam
मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अभिनेता ने नदिगर संगम को चार घंटे में उन पर लगे अस्थायी प्रतिबंध को वापस लेने का अल्टीमेटम भी जारी किया। मंसूर अली खान ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म संस्था ऐसा करने में विफल रहती है तो उन्हें गंभीर प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा। अभिनेता ने कहा, “नादिगर संगम ने कारण बताओ नोटिस मांगे बिना सीधे मुझ पर प्रतिबंध लगाकर बड़ी गलती की है। उन्हें मुझसे वीडियो के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए कहना चाहिए था। क्या किसी मामले की जांच अदालत में इसी तरह की जाती है?।"

Penny Wong: 'ब्रिसबेन-मेलबर्न तक हो सकती है बॉलीवुड की पहुंच', बोलीं ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री

विज्ञापन
Mansoor Ali Khan refuses to apologise for distasteful comments about Trisha and issue threat to Nadigar Sangam
मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, ''तृषा ने कहा है कि वे बिल्कुल भी मेरे साथ स्क्रीन शेयर नहीं करूंगी, लेकिन अब सभी अखबारों और सोशल मीडिया पोर्टल पर उनकी तस्वीर के बगल में मेरी तस्वीर है। मुझे खुशी है कि यह अंग्रेजी मीडिया में भी पहुंच गया है।''

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed