सब्सक्राइब करें

G2: बनिता संधू बनीं अदिवी शेष की जासूसी थ्रिलर जी2 का हिस्सा, निर्माताओं ने घोषणा कर फैंस का बढ़ाया उत्साह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 20 Nov 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
Banita Sandhu join Adivi Sesh in spy thriller G2 makers drop official announcement about the film leading lady
अदिवी शेष और बनिता संधू - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'गुडाचारी' ने 2018 में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इस फिल्म में अभिनेता  अदिवी शेष मुख्य भूमिका में थे। इस पैन इंडिया फिल्म की सफलता के बाद दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। इसका दूसरा पार्ट जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। अब इस फिल्म को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।

Trending Videos
Banita Sandhu join Adivi Sesh in spy thriller G2 makers drop official announcement about the film leading lady
बनिता संधू

अभिनेता अदिवी इन दिनों फिल्म 'गुडाचारी' के सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम फिलहाल 'G2' रखा गया है। अब 'G2' से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, फिल्म में अदिवी की जोड़ी बनिता संधू के साथ बनने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by People Media Factory (@peoplemediafactory)

विज्ञापन
विज्ञापन
Banita Sandhu join Adivi Sesh in spy thriller G2 makers drop official announcement about the film leading lady
बनिता संधू - फोटो : सोशल मीडिया

'अक्टूबर' और 'सरदार उधम' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर प्रतिभाशाली अभिनेत्री बनिता संधू को बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट जी2 में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है। शोभिता धूलिपाला ने फ्रेंचाइजी की पहली किस्त गुडाचारी में मुख्य महिला भूमिका निभाई थी। निर्माताओं ने बनिता की कास्टिंग की घोषणा करने के लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया, जिसमें कैप्शन दिया गया, "#G2 के मिशन के लिए प्रतिभाशाली बनिता संधू का स्वागत है। शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।"

Sanjay Gadhvi Last Wish: शाहरुख के साथ काम करने का अधूरा रह गया सपना, दिवाली के दिन ही कही थी दिल की बात

Banita Sandhu join Adivi Sesh in spy thriller G2 makers drop official announcement about the film leading lady
बनिता संधू - फोटो : सोशल मीडिया

जी2 बनिता की पहली पैन इंडिया फिल्म होगी। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी। अभिनेत्री ने परियोजना के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "यह मेरी पहली पैन-इंडिया फिल्म है और मैं ऐसी अच्छी टीम के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।" उन्होंने आगे कहा, "यह एक ऐसी भूमिका है, जो मैंने पहले कभी नहीं की है।इस फिल्म में दर्शक मुझे बिल्कुल नए अवतार में देखेंगे। इस फिल्म में काम करना मेरे लिए एक नया अनुभव होगा।"

KWK 8: सिद्धार्थ-वरुण और करण ने की सलमान खान पर चर्चा, 'कॉफी विद करण 8' का लेटेस्ट प्रोमो देख चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
Banita Sandhu join Adivi Sesh in spy thriller G2 makers drop official announcement about the film leading lady
बनिता संधू - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'जी2' फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां गुडाचारी ने कहानी छोड़ी थी, जिसमें गोपी उर्फ एजेंट 116 बर्फीले इलाके में दुश्मन का सामना करेगा। जासूसी थ्रिलर के पहले लुक में अदिवी शेष को एक्शन से भरपूर अवतार में देखा गया और प्रशंसकों द्वारा इसे खूब सराहा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed