फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atlee: ब्लॉकबस्टर निर्देशक, करियर में नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म; शाहरुख को दिलाया पहला नेशनल अवॉर्ड

Sun, 21 Sep 2025 08:03 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 21 Sep 2025 08:03 AM IST
सार

Atlee Birthday: अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म न देने वाले निर्देशक एटली आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। जानते हैं उनके सफर के बारे में।

विज्ञापन
Atlee Birthday Blockbuster Director Who Never Did Any Flop Film SRK Got First National Award For His Jawaan
एटली - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सिनेमा की दुनिया में गिने-चुने ही ऐसे निर्देशक होंगे जिन्होंने अपने अब तक के करियर में कभी कोई फ्लॉप फिल्म न दी हो। इन चुनिंदा नामों में एक नाम शामिल है ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली का। एक दशक से लंबे अपने करियर में एटली ने बतौर निर्देशक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। इस दौरान उन्होंने कुल छह फिल्मों का निर्देशन किया है, वो सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। जबकि उनमें से तीन ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बतौर सहायक निर्देशक अपना करियर शुरू करने वाले अरुण कुमार उर्फ एटली आज भारतीय सिनेमा के एक जाने-माने निर्माता-निर्देशक हैं। आज एटली अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं एटली के अब तक के सफर के बारे में।

Atlee Birthday Blockbuster Director Who Never Did Any Flop Film SRK Got First National Award For His Jawaan
रजनीकांत, एस शंकर और एटली - फोटो : सोशल मीडिया

कॉलेज के दिनों में बनाई शॉर्ट फिल्म
21 सितंबर 1986 को तमिलनाडु के मदुरई में जन्में अरुण कुमार उर्फ एटली को शुरू से ही सिनेमा के प्रति लगाव था। इसीलिए एटली ने चेन्नई की सत्यभामा यूनिवर्सिटी विज़ुअल कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसी दौरान एटली ने कॉलेज के दोस्तों के साथ मिलकर एक शॉर्ट फिल्म बना डाली। इस फिल्म का नाम था ‘En Mel Vizhundha Mazhai Thuli’। इस फिल्म को काफी सराहना मिली और अलग-अलग कॉम्पीटिशन में अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।

‘रोबोट’ में बने एस शंकर के असिस्टेंट डायरेक्टर  
इस शॉर्ट फिल्म के सफल होने के बाद अब एटली ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने की सोची। इसके लिए उन्होंने मणिरत्नम, एस शंकर और गौतम वासुदेव मेनन जैसे साउथ के दिग्गज निर्देशकों के पास असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर कामा मांगा। अंत में उन्हें एस शंकर के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने का मौका मिला। इसके बाद एटली ने एस शंकर की फिल्म ‘एंदीरन’, जिसे हिंदी में रोबोट के नाम से रिलीज किया गया। इसमें बतौर सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। रजनीकांत स्टारर यह फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद एटली ने एस शंकर की एक और फिल्म ‘ननबन’, जो आमिर खान की ‘थ्री इडियट्स’ की रीमेक थी, उसमें भी बतौर सहायक निर्देशक काम किया। इस दौरान साल 2011 में एटली ने एक और शॉर्ट फिल्म बनाई ‘Mugaputhagam’, यह एक एक लड़के की कहानी थी, जो फेसबुक वाले दौर में प्यार ढूंढ रहा है।

Atlee Birthday Blockbuster Director Who Never Did Any Flop Film SRK Got First National Award For His Jawaan
एटली - फोटो : सोशल मीडिया

2013 में फिल्म ‘राजा रानी’ से की बतौर निर्देशक शुरुआत
इसके बाद साल 2013 में एटली ने बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत की। उन्होंने ‘गजनी’ बनाने वाले निर्माता-निर्देशक एआर मुरगदास को एक रोमांटिक कहानी सुनाई। इसमें दो लोगों की जबरदस्ती शादी करवा दी जाती है, जबकि ये किसी और से प्यार करते थे। मुरगदास को ये आइडिया पसंद आया और वो फिल्म प्रोड्यूस करने के लिए तैयार हो गए। इस तरह से एटली ने 2013 में आई फिल्म ‘राजा रानी’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। नयनतारा, आर्या, जय और नजरिया नाजिम स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद एटली ने दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Atlee Birthday Blockbuster Director Who Never Did Any Flop Film SRK Got First National Award For His Jawaan
विजय और एटली - फोटो : सोशल मीडिया

विजय के साथ दीं बैक टू बैक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में
पहली फिल्म की रिलीज के लगभग तीन साल बाद साल 2016 में एटली अपनी दूसरी फिल्म लेकर आए। इस बार वो साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के साथ इमोशनल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘थेरी’ लाए। इस फिल्म में विजय के साथ सामंथा और एमी जैक्सन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म ने एटली को बतौर निर्देशक स्थापित कर दिया। साथ ही इस फिल्म से एटली और थलापति विजय की एक नई जोड़ी भी बनी। जिसने बाद में एक्शन-थ्रिलर ‘मर्सेल’ और स्पोर्ट-ड्रामा ‘बिगिल’ जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। विजय और एटली की तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। एटली ने अपने करियर में छह में से तीन फिल्में विजय के साथ की हैं।

विज्ञापन
Atlee Birthday Blockbuster Director Who Never Did Any Flop Film SRK Got First National Award For His Jawaan
जवान- एटली - फोटो : इंस्टाग्राम

2017 में शुरू किया खुद का प्रोडक्शन हाउस
2017 में एटली ने अपनी पत्नी प्रिया एटली के साथ मिलकर अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस ‘ए फॉर एप्पल’ खोला। इसके तहत उन्होंने ‘अंधाघरम’ को प्रोड्यूस किया।

‘जवान’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड
अब तक एटली साउथ के मशहूर निर्देशकों में शामिल हो चुके थे। लेकिन अभी भी उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर आना बाकी थी। साल 2023 में एटली ने बॉलीवुड में एंट्री की और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को लेकर फिल्म बनाई ‘जवान’। शाहरुख खान, विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोंगरा स्टारर ‘जवान’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई। फिल्म ने कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए। ‘जवान’ ने दुनियाभर में कुल 1150 करोड़ रुपए की कमाई की और हिंदी सिनेमा की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई। इसके साथ ही एटली बन गए हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक।

‘जवान’ के लिए शाहरुख को मिला नेशनल अवॉर्ड
फिल्म ‘जवान’ की सफलता में एक पल तब और जुड़ गया जब 70वें नेशनल अवॉर्ड में ‘जवान’ के लिए शाहरुख खान को उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला। शाहरुख को एटली की इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed